Ram Rahim: हरियाणा चुनाव से पहले जेल से बाहर आया राम रहीम, यूपी के आश्रम में गुजारेगा पैरोल के 20 दिन

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को चुनाव होना है। चुनाव से ठीक 4 दिन पहले ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम जेल से बाहर आ गया है। उसे 30 सितंबर को पैरोल मिली और वह बुधवार (2 अक्टूबर) की सुबह भारी पुलिस फोर्स के बीच रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया।

Ram Rahim: हरियाणा चुनाव से पहले जेल से बाहर आया राम रहीम, यूपी के आश्रम में गुजारेगा पैरोल के 20 दिन

Ram Rahim: हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly) की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को चुनाव होना है। चुनाव से ठीक 4 दिन पहले ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम जेल से बाहर आ गया है। उसे 30 सितंबर को पैरोल मिली और वह बुधवार (2 अक्टूबर) की सुबह भारी पुलिस फोर्स के बीच रोहतक (Rohtak) की सुनारिया जेल से बाहर आया। जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग ने उसे 3 शर्तों पर 20 दिनों की पैरोल दी है। 
कांग्रेस ने जताई आपत्ति

राम रहीम की पैरोल का कांग्रेस ने किया विरोध

दूसरी तरफ, राम रहीम को पैरोल मिलने का विरोध भी देखने को मिला। कांग्रेस (Congress) ने भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) को पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी, लेकिन चुनाव आयोग (election Commission) ने उसकी आपत्ति को दरकिनार कर दिया। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के बीच भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने 30 सितंबर को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम (Dera Sachcha Sauda chief Ram Rahim) की पैरोल को मंजूर किया था। 

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लेटर लिखा

कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) को एक लेटर लिखा था। कांग्रेस ने उसमें लिखा- राम रहीम जेल से बाहर आया तो विधानसभा चुनाव को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, उसे आचार संहिता के दौरान पैरोल न दी जाए। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के लीगल सेल के केसी भाटिया की तरफ से यह लेटर लिखा गया है।  कांग्रेस ने लेटर में आगे लिखा कि हरियाणा में राम रहीम का मास बेस है। इसके चलते हरियाणा के चुनावों को डेरा प्रमुख प्रभावित कर सकता है। चिट्ठी में लिखा कि इससे पहले भी डेरा प्रमुख जेल से पैरोल और फरलो के जरिए बाहर आकर चुनावों को प्रभावित कर चुका है।

चुनाव आयोग ने इन तीन शर्तों पर दी पैरोल 

वहीं चुनाव आयोग ने राम रहीम को तीन शर्तों पर पेरोल दी है। पहली शर्त ये है कि जेल से बाहर आने के बाद वह हरियाणा में नहीं रहेगा। दूसरी ये है कि कोई भी पॉलिटिकल एक्टिविटी में शामिल नहीं होगा और तीसरी है कि वह सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार नहीं करेगा।

शर्तों का उल्लंघन करने पर कैंसिल हो सकती है पैरोल

जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार से कहा है कि यदि राम रहीम आचार संहिता या शर्तों का उल्लंघन करता है तो उसकी पैरोल तुरंत कैंसिल कर दी जाए। बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा और परिणाम 8 अक्टूबर को आएगा। इसी वजह से राम रहीम की पैरोल को इलेक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। इसका हरियाणा की 36 सीटों पर असर पड़ सकता है। बता दें कि यौन शोषण और हत्या मामले में राम रहीम रोहतक जेल में सजा काट रहा है। पैरोल के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के एक आश्रम में रहेगा।