Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कोल्हापुर में शिवाजी महाराज की मूर्ति का किया अनावरण, बोले- ‘नीयत दिख जाती है’

हरियाणा के बाद अब राहुल गांधी ने मिशन महाराष्ट्र की तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में भी इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के महाराष्ट्र दौरे से कांग्रेस का चुनावी अभियान भी शुरू हो जाएगा।

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कोल्हापुर में शिवाजी महाराज की मूर्ति का किया अनावरण, बोले- ‘नीयत दिख जाती है’

Rahul Gandhi: हरियाणा (Haryana) के बाद अब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मिशन महाराष्ट्र (Maharashtra_ की तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में भी इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के महाराष्ट्र दौरे से कांग्रेस का चुनावी अभियान भी शुरू हो जाएगा। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी सरकार (BJP government) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोगों को डराने और देश में संविधान को नष्ट करने के बाद शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) के सामने झुकने का कोई फायदा नहीं है।  

नीयत दिख जाती है- राहुल गांधी 

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का कहना है कि नीयत दिख जाती है। उसे छिपा नहीं सकते। उन्होंने मूर्ति बनाई, जो कुछ दिन बाद टूट गई। उनकी नीयत गलत थी। शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) की मूर्ति ने मैसेज दिया कि आप मूर्ति बनाओगे तो शिवाजी विचारधारा की रक्षा भी करनी पड़ेगी। इसके बाद राहुल गांधी संविधान सम्मेलन (constitutional convention) में शामिल हुए। जहां उन्होंने कहा कि आरक्षण से 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने के लिए कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक कानून लेकर आएगी। वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले राहुल का ये दौरा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (maharashtra assembly elections) के लिए प्रचार की शुरुआत माना जा रहा है।

राहुल ने किया सिंधुदुर्ग का जिक्र  

सिंधुदुर्ग में 26 अगस्त को शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची गिर गई थी। इसका अनावरण प्रधानमंत्री ने 4 दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस पर किया था। मोदी ने प्रतिमा के ढहने से आहत लोगों से 30 अगस्त को माफी मांगी थी। मोदी ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक नाम या राजा नहीं हैं। हमारे लिए वे हमारे देवता हैं। आज मैं उनके चरणों में सिर झुकाता हूं और अपने देवता से क्षमा मांगता हूं।

कोल्हापुर जिला देगा कांग्रेस को ताकत  

कोल्हापुर (Kolhapur) को महाराष्ट्र में कांग्रेस (Congress) को सबसे ज्यादा मजबूती देने वाले जिले के रूप में जाना जाता है। चुनाव आयोग (election Commission) ने अभी विधानसभा चुनाव (assembly elections) की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन कांग्रेस के 288 सीटों में से लगभग 100-110 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। राहुल के दौरे से पहले ही टिकट चाहने वाले दावेदारों के इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। अब तक 1688 और आवेदन मिल चुके हैं। राहुल के दौरे के चलते इंटरव्यू को 8 अक्टूबर तक रोक दिया गया है।