Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में इस कंटेस्टेंट को गधे के साथ मिली एंट्री, हंसते-हंसते लोट-पोट हुए सलमान खान

बिग बॉस 18 का आज से आगाज़ हो रहा है। इस शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले ही कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम कंफर्म हो चुके हैं। इनमें से एक कंटेस्टेंट ने खुद को डाकू की फैमिली से बताया है। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल इस कंटेस्टेंट की एंट्री का प्रोमो काफी पसंद किया जा रहा है। जिसे देख कर लोगों की हंसी छूट रही है।

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में इस कंटेस्टेंट को गधे के साथ मिली एंट्री, हंसते-हंसते लोट-पोट हुए सलमान खान

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का आज से आगाज़ हो रहा है। इस शो के ग्रैंड प्रीमियर (Grand Premiere) से पहले ही कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम कंफर्म हो चुके हैं। इनमें से एक कंटेस्टेंट ने खुद को डाकू की फैमिली से बताया है। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल इस कंटेस्टेंट की एंट्री का प्रोमो काफी पसंद किया जा रहा है। जिसे देख कर लोगों की हंसी छूट रही है। उनकी एंट्री पर शो के होस्ट सलमान खान (salman khan) भी खुद की हंसी नहीं रोक पाए। ये कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते (Advocate Gunaratna Sadavarte) हैं। बिग बॉस 18 में वो कंफर्म कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हो रहें हैं। आइए बताते हैं आखिर कौन हैं ये कंटेस्टेंट?

महाराष्ट्र के फेमस वकील हैं गुणरत्न सदावर्ते 

गुणरत्न सदावर्ते (Lawyer Gunaratna Sadavarte) महाराष्ट्र (Maharashtra) के काफी फेमस वकील हैं। बिग बॉस 18 में वो अपने पालतू जानवर गद्दे के साथ नजर आएंगे। शो में उनकी एंट्री कंफर्म होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर वह खूब वायरल हो रहे हैं। कलर्स चैनल ने अपने अकाउंट पर एडवोकेट की एंट्री का एक प्रोमो शेयर किया है। जिसमें वो अपने आप को डाकू के खानदान का बोलते हुए नज़र आ रहे हैं। इस पर सलमान खान की हंसी रुक नहीं पाई और वह हंस-हंस कर लोट-पोट हो गए।

मजदूरों की हड़ताल से मशहूर हुए थे वकील गुणरत्न  

महाराष्ट्र में एसटी मजदूरों की हड़ताल के दौरान वकील गुणरत्न सदावर्ते (Lawyer Gunaratna Sadavarte) मशहूर हुए थे। उस वक्त वह मजदूरों के साथ डटे खड़े रहे थे। इसके बाद उन्हें मजदूरों के संगठन का नेता बना दिया गया था। वहीं अब ये बात सामने आ रही है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी उन्हें खड़ा किया जा सकता है। महराष्ट्र की वर्ली विधानसभा सीट से उनके नाम पर तेजी से चर्चा हो रही हैं। उनकी पत्नी जयश्री पाटिल भी एक वकील हैं। 

ईशा सिंह की एंट्री भी कंफर्म 

बिग बॉस 18 में महाराष्ट्र के वकील गुणरत्न सदावर्ते (Lawyer Gunaratna Sadavarte) की एंट्री तो कंफर्म हो गई है। वहीं उनके साथ एक और कंटेस्टेंट की एंट्री हो रही है। टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस ईशा सिंह (Actress Isha Singh) का नाम भी कंफर्म हो गया है। गुणरत्न और ईशा एक साथ बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगे। कलर्स चैनल (colors channel) जो प्रोमो शेयर किया गया है उसमें दोनों को साथ स्टेज पर देखा जा रहा है। ईशा कई सीरियल्स में काम कर चुकी है। जिसमें इश्क का रंग सफेद, एक था राजा एक थी रानी, सिर्फ तुम, परिणीति, कुंडली भाग्य और बेकाबू जैसे कई टीवी सीरियल्स शामिल हैं। वहीं अब उन्हें बिग बॉस के घर में देखने में भी खूब मजा आने वाला है।