Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने CM आतिशी संग की प्रेस कॉन्फ्रेंस,कहा-दिल्ली की सड़कें जल्द ही ठीक होंगी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आप कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होंने दिल्ली का जनता से कहा, दिल्ली की सड़कें जल्द ही ठीक होंगी। मैंने सड़कों की मरम्मत के लिए CM आतिशी को लेटर लिखा है। मुझे खुशी है कि हमारे विधायकों और नेताओं ने शहर की सभी सड़कों का निरीक्षण किया।

Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने CM आतिशी संग की प्रेस कॉन्फ्रेंस,कहा-दिल्ली की सड़कें जल्द ही ठीक होंगी

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आप कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होंने दिल्ली का जनता से कहा, दिल्ली की सड़कें जल्द ही ठीक होंगी। मैंने सड़कों की मरम्मत के लिए CM आतिशी को लेटर लिखा है। मुझे खुशी है कि हमारे विधायकों और नेताओं ने शहर की सभी सड़कों का निरीक्षण किया।

प्रेस कांफ्रेंस में बगल में बैठी नजर आई आतिशी

केजरीवाल के साथ इस प्रेस कांफ्रेंस में आतिशी भी बगल में बैठी दिखाई दी। वहीं इस दौरान आतिशी ने कहा- हमें केजरीवाल का लेटर मिला। इसके तुरंत बाद PWD ने सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। अभी 89 में से 74 सड़कों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। बाकी 15 सड़कों के लिए टेंडर जारी करने का प्रोसेस जारी है।

कल केजरीवाल ने लगाया था जनता दरबार 

केजरीवाल की यग जनसभा दिल्ली के छत्रशाल स्टेडियम (Chhatrashal Stadium) में आयोजित हुई थी। इसकी जानकारी आप सांसद संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) ने शुक्रवार (4 अक्टूबर) को दी थी। वहीं, इस कार्यक्रम को लेकर बीजेपी (BJP) ने आप पार्टी (you party) पर हमला बोला है। बीजेपी (BJP) ने कहा कि बेहतर होगा अगर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आप कार्यकर्ताओं को भाषण देने और 'जनता की अदालत' का ये नाटक करने के बजाय जनता के सवालों का जवाब दें। इसके अलावा दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Delhi BJP State President Virendra Sachdeva) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से छह सवालों के जवाब मांगे हैं। 

केजरीवाल ने भागवत से पूछे 5 सवाल

अरविंद केजरीवाल (Jantar Mantar) ने इससे पहले 22 सितंबर को जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर पहली 'जनता की अदालत' जनसभा को संबोधित किया था।  इस दौरान केजरीवाल ने 'जनता की अदालत' में मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) से 5 सवाल पूछे थे। उन्होंने कहा कि जब 75 साल में लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani), मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi) और कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) जैसे नेताओं को रिटायर कर दिया गया तो, ये नियम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर लागू क्यों नहीं। उन्होंने ने कहा कि अमित शाह (Amit Shah) कह रहे हैं कि मोदी पर लागू नहीं होगा। भागवत जी जवाब दीजिए। वहीं अपने इस्तीफे को लेकर केजरीवाल ने कहा कि सत्ता और कुर्सी का लालची नहीं हूं। बीजेपी ने भ्रष्टाचारी और चोर कहा तो दुख हुआ। लांछन के साथ कुर्सी तो क्या सांस भी नहीं ले सकता हूं, जी भी नहीं सकता। केजरीवाल ने कहा कि अगला दिल्ली चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा है, अगर मैं ईमानदार लगूं तो ही वोट देना।