Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में हुई इन कंटेस्टेंट की एंट्री, गधे के साथ आया घर में ये मेहमान

बीती रविवार की रात बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर हुआ। शो में 18 सदस्य शामिल हुए हैं। सलमान खान ने घर के मेहमानों का वेलकम किया। और अपनी पुरानी आदत के मुताबिक ही लोगों की खिंचाई भी की। शो के ग्रैंड प्रीमियर पर पर किसी की एंट्री पर लोग धमाकेदार तालियां बजाते रहे तो किसी की एंट्री पर ऑडियंस की हंसी नहीं रुकी।

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में हुई इन कंटेस्टेंट की एंट्री, गधे के साथ आया घर में ये मेहमान

Bigg Boss 18: 6 अक्टूबर की रात से बिग बॉस 18 का आगाज हो गया है। और इतना ही नहीं पहले ही दिन उन दो कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ गया है। जो कि इस बार फाइनलिस्ट हो सकते हैं। जी हां। शो के शुरू होते ही फाइनलिस्ट्स का नाम सामने आ गया है। 

कलर्स का मोस्ट फेमस रिएलिटी शो अब एक बार लोगों के बीच अपना क्रेज बनाने को तैयार है, हो सकता है आज ही कोई नया लफड़ा हो जाए। लेकिन जब लफड़ा होगा, तब होगा। ये जो कंटस्टेंट्स इस बार आए हैं, उन्हे देखकर ही कई लोग अभी एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे। मतलब जिन लोगों का नाम हर जगह था। जो हर बार आई लिस्ट में टॉप पर रहे, वही शो का हिस्सा नहीं बने। चाहे वो निया शर्मा हों, शोएब इब्राहिम हों, या फिर डॉली चायवाला, और वो लोग शो का हिस्सा बन गए हैं, जिनकी दूर दूर तक कोई चर्चा नहीं थी।. कौन हैं शो में कैद होने वाली 18 कंटेस्टेंट, देखिए इस रिपोर्य में। 

बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर

बीती रविवार की रात बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर हुआ। शो में 18 सदस्य शामिल हुए हैं। सलमान खान ने घर के मेहमानों का वेलकम किया। और अपनी पुरानी आदत के मुताबिक ही लोगों की खिंचाई भी की। शो के ग्रैंड प्रीमियर पर पर किसी की एंट्री पर लोग धमाकेदार तालियां बजाते रहे तो किसी की एंट्री पर ऑडियंस की हंसी नहीं रुकी। शो में सबसे पहले टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चाहत पांडे की एंट्री हुई। 

शो के टॉप 2 कंटेस्टेंट 

इस शो की शुरूआत होते ही टॉप 2 कंटेस्टेंट के नाम का जिक्र होने लगा है। शो में ‘द विवियन डीसेना’ की धमाकेदार एंट्री पर तो ऐसी हुटिंग हुई कि लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गए। इसके बाद एलिस कौशिक ने एंट्री की। सलमान खान ने उनको फ्यूचर की भी कुछ बातें बताई। और तो और दोनों को टॉप 2 कंटेस्टेंट बताया। दोनो को घर में जाते ही बड़ी पावर भी मिल गई है। दोनों कंटेस्टेंट को बाकी सदस्यों का फ्यूचर प्रिडिकेट करना है। इस दौरान शो में ही विवियन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पिछले आठ साल से उनके पास बिग बॉस के ऑफर्स आ रहे थे, लेकिन शेड्यूल के चलते वे मेकर्स को हां नहीं बोल पा रहे थे।

शिल्पा शिरोडकर के साथ झूमे सलमान 

90 की दशक की एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर भी इस बार शो का हिस्सा बनी हैं। शिल्पा और सलमान की जोड़ी ऑडियंस को 90 के दशक में वापस ले गई। शिल्पा ने बिग बॉस के घर में चौथी कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की। और दोनो साथ में झूमे भी। 

बिग बॉस में अनिरुद्धाचार्य महाराज

शो में इस बार अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होने की खबरें थीं। वे शो में आए तो लेकिन मस्ती करने। अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती की। यहां तक कि सलमान खान से उनकी शादी के बारे में भी पूछा। इस पर सलमान खान भी हंस पड़े। सलमान खान ने हंसकर कहा कि शादी के बिना सब अच्छा चल रहा है तो शादी क्यों करनी।.

तजिंदर सिंह बग्गा और रजत दलाल की एंट्री

बिग बॉस के घर में इस बार राजनेता तजिंदर सिंह बग्गा की एंट्री भी हुई है। बग्गा ने तो पने ऊपर बने एक स्पेशल ट्रैक पर एंट्री ली, इस पर सलमान भी वाइब करने लगे। तजिंदर सिंह बग्गा जेल में भी रहे हैं। उन्होने जेल में बिताए अपने पुराने पलों को याद किया। और शो को लेकर काफी एक्साइटेड रहे। बग्गा के अलावा रजत दलाल की एंट्री पर भी लोग शॉक्ड हो गए। रजत दलाल की सोशल मीडिया के सबसे विवादित लोगों में से एक हैं। रजत ने शो में आकर यूट्यबूर कैरी मिनाटी के साथ अपनी लड़ाई पर भी बात की और कहा कि वे शो में एक्सपीरियंस के लिए शामिल हो रहे हैं। 

गधे की एंट्री की चर्चा

भले ही शो में 18 इंसान आए हों लेकिन सारी लाइमलाइट एक गधा ले गया। जी हां। हम डंकी यानी गधे की ही बात कर रहे हैं। बिग बॉस में इस बार एक गधे की एंट्री हुई है। शो में गधा देखकर लोग भी हैरान रह गए। ये एडवोकेट गुणरत्न का पालतू जानवर है और इसका नाम मैक्स है। हालांकि गधे का क्या सीन है, वो शो में क्यों आया है, कब तक रहेगा। इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। 

शो में शामिल हुए ये सदस्य 

बिग बॉस के घर में 18 कंटेस्टेंट आए हैं। शिल्पा शिरोडकर, करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, शहजादा धामी, हेमा शर्मा, अरुणाचल की एक्ट्रेस चुम दरांग, एलिस कौशिक, अरफीन खान, सारा खान, चाहत पांडे, मुस्कान बामने, नायरा बनर्जी, अविनाश मिश्रा, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, रजत दलाल, गुणरत्न सदावर्ते, श्रुतिका अर्जुन और ईशा सिंह शामिल हैं।