PM Modi Rally: कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी, रैली में कहा-कांग्रेस का मिशन है बांटो और सत्ता में रहो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को महाराष्ट्र दौरे पर है। यहां पीएम ने ठाणे में रैली को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने कहा- कांग्रेस और उनके सहयोगियों का एक ही मिशन है- बांटो और सत्ता में रहो। वह जानती है उसका वोट बैंक एक रहेगा

PM Modi Rally: कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी, रैली में कहा-कांग्रेस का मिशन है बांटो और सत्ता में रहो

PM Modi Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को महाराष्ट्र दौरे पर है। यहां पीएम ने ठाणे में रैली को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने कहा- कांग्रेस और उनके सहयोगियों का एक ही मिशन है- बांटो और सत्ता में रहो। वह जानती है उसका वोट बैंक एक रहेगा। हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे, जश्न मनाएंगे। कांग्रेस को अर्बन नक्सल गैंग चला रहे हैं। वह देश विरोधियों के साथ खड़ी है। 

कांग्रेस की सोच शुरू से ही विदेशी रही - पीएम

पीएम ने आगे कहा कि वे (कांग्रेस) सोचते हैं कि अगर हम सभी एकजुट हो जाएंगे, तो देश को बांटने का उनका एजेंडा फेल हो जाएगा। कांग्रेस की सोच शुरू से ही विदेशी रही है। अंग्रेजी हुकूमत की तरह कांग्रेस परिवार भी दलित, पिछड़ों और आदिवासियों को अपने बराबर नहीं समझता। बता दें कि इससे पहले भी पीएम ने वाशिम में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया था जिसके बाद उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि हाल ही में दिल्ली में हजारों करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की गई है। एक कांग्रेस नेता ड्रग्स रैकेट का सरगना है। कांग्रेस युवाओं को नशे की लत में धकेलकर मिलने वाले पैसे से चुनाव लड़ना चाहती है।

2 अक्टूबर को दिल्ली में बरामद हुई थी कोकीन

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के महरौली में बीते 2 अक्टूबर को 560 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई थी। जिसकी बाजार में कीमत करीब 5600 करोड़ है। बता दें कि इस कांड का मुख्य आरोपी तुषार गोयल 2022 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की RTI सेल का चेयरमैन रह चुका है। वहीं आरोपी की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी RTI सेल चेयरमैन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस लिखा हुआ है। वहीं पीएम मोदी ने वाशिम से महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत की है उन्होंने पोहरादेवी में जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और पारंपरिक ढोल बजाया। इसके बाद संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।