High B.P control tips :हाई बीपी से रहते है परेशान, तो अपनाये ये टिप्स

कई लोग ऐसे होते हैं जिनका बीपी हमेशा हाई रहता है, लेकिन उन्हें ये नही पता होता कि  इसे कैसे कंट्रोल किया जाए। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि इसे कैसे कंट्रोल कर सकते है। 

High B.P control tips :हाई बीपी से रहते है परेशान, तो अपनाये ये टिप्स

High B.P control tips: हाई बीपी की समस्या आजकल आम हो चुकी है। बड़ों लोगों से लेकर युवा नौजवान भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। एक तरह से देखा जाये तो हाई बीपी को साइलेंट किलर माना जाता है क्योंकि शुरुआत में इसके कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं,वहीं इसके कारण दिल से जुड़ी कई तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है। कई लोग ऐसे होते हैं जिनका बीपी हमेशा हाई रहता है, लेकिन उन्हें ये नही पता होता कि  इसे कैसे कंट्रोल किया जाए। तो चलिए आज हम आपको बताते है कि इसे कैसे कंट्रोल कर सकते है। 

सॉल्ट इंटेक का रखें ध्यान

जिन लोगों का बीपी हाई रहता है उन लोगों की नमक खाने (salt intake) का ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी जम जाता है। जिससे ब्लड वेसल्स पर दबाव पड़ने लगता है। इसके साथ ही बीपी के मरीजों को ज्यादातर लो फैट और ऑयल का सेवन करना चाहिए, इससे नसों में प्लाक जम सकता है जिससे ब्लड का सर्कुलेशन बाधित होने लगता है और फिर बीपी बढ़ जाता है। डॉक्टर्स का कहना है कि हाई बीपी के मरीजों को हाई फाइबर डाइट का सेवन जरुर करना चाहिए।

धूम्रपान को कहें न

अगर आपको भी हाई बीपी की दिक्कत है तो आपको धूम्रपान (smoking) बंद कर देनी चाहिए। वैसी ही धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है। सिगरेट में ऐसे कई केमिकल होते हैं जो फेफड़ो में जाकर चिपक जाते हैं। ऐसे में आपको सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है। वहीं धूम्रपान करने वाले लोगों में अटैक की सम्भावना बढ़ जाती हैं। इसलिए स्मोकिंग करना एकदम बंद कर दें।

एक्सरसाइज करें

फिटनेस का मूल मंत्र है नियमित रूप से एक्सरसाइज (excercise)  करना, चाहे वो कोई भी एक्सरसाइज करते है तो इससे लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। बीपी को कंट्रोल करने के लिए भी रोजाना व्यायाम करना जरूरी है। इससे आपका वजन कम होगा और बीमारियां भी कम होंगी। एक्सरसाइज करने से शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा रहता है जिससे ब्लड प्रेशर लेवल भी ठीक बना रहता है। एक्सरसाइज में आप वॉक, डांस, सीढ़ी चढ़ना, साइकिल चलना या स्विमिंग कर सकते हैं।