Kitchen Tips: आटा गूंथने में होती है परेशान तो अपनाएं ये आसान टिप्स

आटे का हाथों और बर्तन में चिपकना ये न केवल हाथों को गंदा करता है, बल्कि सफाई में भी परेशानी पैदा करता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ट्रिक्स बतायेंगें जिससे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। 

Kitchen Tips: आटा गूंथने में होती है परेशान तो अपनाएं ये आसान टिप्स

Kitchen Tips: रसोई में आटा गूंधना रोजमर्रा की जिंदगी की एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, खासकर इंडियन फैमलीज में। लेकिन अक्सर हम देखते है कि, आटा गूंधने समय सबसे बड़ी समस्या होती है आटे का हाथों और बर्तन में चिपकना। ये न केवल हाथों को गंदा करता है, बल्कि सफाई में भी परेशानी पैदा करता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ट्रिक्स बतायेंगें जिससे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। 

हाथों को तेल से ग्रीस करें 

आटा गूंधने से पहले अपने हाथों पर थोड़ी सी मात्रा में कोई भी तेल लगा ले। तेल की चिकनाई से आटा हाथों में चिपकेगा नहीं साथ ही गूंधना भी आसान हो जाएगा। इसके बाद तेल लगाने से हाथों में सॉफ्टनेस भी बरकरार रहेगी। 

पानी का उपयोग सही मात्रा में करें 

आटे में पानी की मात्रा का सही होना बेहद जरूरी है। ज्यादा मात्रा में पानी होने से आटा चिपचिपा हो जाता है। इसलिए धीरे-धीरे पानी मिलाएं और जब आटा मुलायम हो जाए तो पानी न डालें। इस तरीके से आटा चिपकेगा नहीं और बर्तन पर भी कम लगेगा। 

सूखे आटे का इस्तेमाल करे 

अगर आटा गूंधते समय यह बहुत ज्यादा चिपकने लगे तो सूखा आटा अपने हाथों और बर्तन पर छिड़क ले। ये एक सरल तरीका है जिससे आटा चिपकने से बचा रहता है औऱ इजली गूंध भी जाता है। 

ठंडे हाथों से गूंधना

आटा गूंधते समय हाथों का तापमान भी मायने रखता है। अगर आपके हाथ जरूरत से ज्यादा गर्म है, तो आटा चिपक सकता है। इसलिए जब हाथ ठंडे हो तो ही आटा को गूंधे। 

नॉन- स्टिक बर्तन का उपयोग

अगर आपके पास नॉन स्टिक बर्तन है तो इसे आटा गूंधने के लिए इस्तेमाल करें। नॉन स्टिक बर्तन पर आटा चिपकता नहीं है और इसे साफ करना भी आसान होता है। 
इन आसान से ट्रिक्स को इस्तेमाल करके आप आसानी से आटा गूंध सकते है और वो भी बिना किसी हाथों औऱ बर्तन पर चिपकने की समस्या का सामना किए।