Pakistan: पाकिस्तान में 2 आदिवासी गुटों में हुई लड़ाई, 11 लोगों की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

पाकिस्तान में शनिवार (12 अक्टूबर) को दो आदिवासी गुट आपस में भिड़ गए। दो गुटों में हुई इस आपसी लड़ाई में 11 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का इलाज चल रहा है।

Pakistan: पाकिस्तान में 2 आदिवासी गुटों में हुई लड़ाई, 11 लोगों की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

Pakistan: पाकिस्तान (Pakistan) में शनिवार (12 अक्टूबर) को दो आदिवासी गुट आपस में भिड़ गए। दो गुटों में हुई इस आपसी लड़ाई में 11 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का इलाज चल रहा है। मामला खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa Province) के कुर्रम जिले का बताया जा रहा हैं। हालांकि, विवाद का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

गोलीबारी के बाद इलाके में बढ़ा तनाव

कुर्रम जिले के डिप्टी कमिश्नर जाविदुल्लाह महसूद ने बताया कि, पाक-अफगान बॉर्डर (Pak-Afghan border) के पास कुंज अलिजाई (Kunj Alijai) पहाड़ों के पास गोलीबारी में दो लोग घायल हुए थे, जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। इसके बाद गाड़ियों को रोककर उन पर हमला किया गया। पुलिस लगातार हालात को सामान्य करने की कोशिश कर रही है। 

समाज के नेता शांति की कोशिश कर रहे हैं 

पूर्व सांसद और ट्राइबल काउंसिल के सदस्य पिर हैदर अली शाह ने कहा कि, समाज के बुजुर्ग नेता कुर्रम में मामला शांत करने पहुंचे हैं। दोनो ही ट्राइबल गुटों के बीच समझौता करवाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी की घटनाएं दुखद है। इनसे समाज पर बुरा असर पड़ता है।

शिया-सुन्नी मुसलमानों के बीच हुआ था जमीनी विवाद

इससे पहले, कुर्रम जिले में 20 सितंबर को शिया और सुन्नी मुसलमानों के दो गुटों के बीच जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इस घटना में 46 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 91 लोग घायल हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ओर से मिसाइल, रॉकेट और मोर्टार से हमले किए गए। कुर्रम एक सेंसिटिव ट्राइबल इलाका है। यहां बंगाश, तुरी, अलीशेरजाई, मुकबिल समेत कई ट्राइब्स रहती है, जिनके बीच जमीनी विवाद होते रहते हैं।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली आतंकी हमले की जिम्मेदारी 

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (Balochistan Liberation Army) ने बलूचिस्तान के एक कोयला खदान पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार (11 अक्टूबर) को एक प्राइवेट कोयला खदान पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 20 लोगों की मौत हो गई थी और 7 घायल हुए थे। हमलावरों ने रॉकेट और हैंड ग्रेनेड समेत कई आधुनिक हथियारों का प्रयोग किया गया था।