BENEFITS OF ORANGE: संतरा है, पुरूषों के लिये अमृत ! जानिए इसके 5 चमत्कारी फायदे

संतरे में कई पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इसलिए ये हमारी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। लो कैलोरी होने के कारण अक्सर स्नैक्स के रूप में संतरे का सेवन किया जाता है। बता दें कि एक गिलास संतरे का जूस हमारे शरीर के लिए बेहद चमत्कारी माना जाता है।

BENEFITS OF ORANGE:  संतरा है, पुरूषों के लिये अमृत ! जानिए इसके 5 चमत्कारी फायदे

BENEFITS OF ORANGE: संतरे में कई पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इसलिए ये हमारी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। लो कैलोरी होने के कारण अक्सर स्नैक्स के रूप में संतरे का सेवन किया जाता है। बता दें कि एक गिलास संतरे का जूस हमारे शरीर के लिए बेहद चमत्कारी माना जाता है। ये शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। साथ ही अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखता है। एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी से भरा संतरे का फल, पुरुषों के शुक्राणुओं की क्वालिटी को सुधारता है। यही कारण है कि जिन पुरुषों को बांझपन की शिकायत हो उन्हें भरपूर मात्रा में रोज संतरा खाना चाहिए।ॉ

ये भी पढ़ें-

डॉक्टर क्यों देते है चुकंदर की सलाह ,जानिए इसके पॉच बेहद चमत्कारी फायदे

नेचुरल तरीकों से हो सकती है बॉडी डिटॉक्स , जानिये इसके अनगिनत फायदे 

इन चीजों को खाने के बाद भूल से भी न पिए पानी, सेहत पर पड़ सकता है गहरा असर

संतरा संतरा को नारंगी भी कहा जाता है। हम सभी जानते हैं कि संतरा (ऑरेंज) विटामिन C से भरपूर होता है और इससे हमारे शरीर को कई सारे फायदे होते हैं। संतरा फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, कैल्शियम, कॉपर और विटामिन बी-1 से भरा होता है। कम कैलोरी और हाई फाइबर रिच होने के कारण ये वेट लॉस के लिए भी काफी कारगर है। चलिए जानते हैं कि एक गिलास ताजे संतरे (ऑरेंज) का जूस पीना या इसके कुछ स्वादिष्ट स्लाइस खाना किसी तरह से हमारी मदद कर सकता है और हमारे शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचा सकता है ।

संतरे को इस्तेमाल कैसे करें ?

आप संतरे को कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते है ।

1  संतरे को जूस के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। उसकी  पत्तियां, फूल और उसके छिलके का उपयोग किया जा सकता है।
2 संतरे का इस्तेमाल करके कस्टर्ड, सलाद, जेली, दही, ब्लॉसम वॉटर, आइसक्रीम, चॉकलेट, बिस्किट और ऑरेंज चिकन जैसे विभिन्न व्यंजन बनाए जा सकते हैं।

संतरे से होने वाले स्‍वास्‍थ्‍य लाभ 

  1. बांझपन में होता है सुधार- जिन पुरुषों के शुक्राणु कमजोर होते हैं उनके लिए संतरा बहुत कारगर होता है। एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी शुक्राणुओं की क्वालिटी को बेहतर बनाता है। विटामिन और फॉलिक एसिड भी शुक्राणुओं को बेहतर बनाते हैं।
  2. दिमाग के लिए है फायदेमंद- संतरे में मौजूद फॉलिक एसिड या फॉलेट और विटामिन बी दिमाग के अच्छे विकास के लिए बहुत बेहतर होता है। पोषक तत्व से भरे होने के कारण प्रेग्नेंट लेडी को भी इसे खाना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास अच्छा होता है। साथ ही बच्चें में न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर होने का खतरा कम होता है
  3. इम्यूनिटी बढ़ाता है- संतरा विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत होता है। संतरे में एंटी-ऑक्सीडेंट से भरा होता और इससे इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है। ये शरीर की फ्री-रैडिक्लस से शरीर को बचाता है।
  4. एंटी-एजिंग- विटामिन सी और विटामिन बी से भरा संतरा खूबसूरती निखारने के लिए भी काम आता है। एंटी एजिंग गुण के साथ इसमें दाग-धब्बे दूर करने का भी गुण पाया जाता है। संतरे में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा होने के कारण संतरा स्किन कि मेम्ब्रेन्स(झिल्ली) को भी हेल्दी रखता है।
  5. आंखों को रखे हेल्दी- संतरा आंखों के म्यूकस मेम्ब्रेन्स को भी हेल्दी करता है। इससे मेक्यूलर डिजेनरेशन से आंखों का बचाव होता है। मेक्यूलर डिजेनरेशन आंखों की रोशनी से जुड़ी एक समस्या होती है।