Health tips: इन चीजों को खाने के बाद भूल से भी न पिए पानी, सेहत पर पड़ सकता है गहरा असर

अक्सर हम खाना खाने के बाद पानी का सेवन करते है लेकिन ये आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। खाने के अलावा कुछ अन्य खाद्य पदार्थ भी होते है जिन्हे खाने के बाद पानी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता हैं।

Health tips: इन चीजों को खाने के बाद भूल से भी न पिए पानी, सेहत पर पड़ सकता है गहरा असर

Health tips: शरीर को स्वस्थ और फिट रहने के लिए खाने के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की भी सलाह दी जाती है। फिट रहने के लिए आपको रोजाना सही मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं और आप बीमारियों से बच सकते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि  कुछ चीजों को खाने के बाद पानी पीने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

आज हम आपको ऐसी चीजों के बारें में बतायेंगे जिसे खाने के बाद पानी का सेवन करना नुकसानदायक होता है। 

खट्टे फल

पानी पीने के पहले या बाद में खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर और नींबू का सेवन नही करना चाहिए। ये  पहले से ही जूसी होते हैं और इनमें पहले से ही काफी मात्रा में पानी होता है। 

केला

केले खाने के बाद पानी पीने से पेट में गैस की समस्या हो सकती है, जिससे पाचन धीमा हो जाता है, केले में घुलनशील फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो पानी पीने के बाद नुकसान पहुंचा देता हैं।

तीखा खाना

अक्सर हम तीखे खाने के साथ पानी पी लेते हैं लेकिन ये हमारे स्वास्थ के लिए हानिकारक होता हैं। अगर आपको मिर्ची लगती है तो हमेशा दूध या दही का सेवन करे ये ज्यादा फायदेमंद होता है। तीखा खाने के बाद पानी पीने से पेट की जलन और बढ़ जाती है।

दही

दही खाने के एकदम बाद पानी पीने से दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स नष्ट हो जाते हैं। दही एक ऐसा डेयरी प्रोडक्ट है, जो पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो आपके गट हेल्थ के लिए फायदेमंद रहता है।