Hathras Incident: भोले बाबा ने लिखा पत्र, घटना के लिए असामाजित तत्वों को बताया जिम्मेदार

भोले बाबा ने पत्र के जरिए घटना पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। घटना पर दुख जताते हुए भोले बाबा ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं।

Hathras Incident: भोले बाबा ने लिखा पत्र, घटना के लिए असामाजित तत्वों को बताया जिम्मेदार

Hathras Incident: हाथरस सत्संगकांड का आज तीसरा दिन है। इस हादसे में 122 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल है। घटना के बाद से ही भोले बाबा (Bhole Baba) फरार हो गया था। तब से उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस उसकी तलाश में कर रही है। मैनपुरी के उसके आश्रम में पुलिस तैनात है। वहीं, अब भोले बाबा उर्फ सूरजपाल का एक लेटर सामने आया है। भोले बाबा का ये पत्र अंग्रेजी भाषा में है, जो उसके वकील के माध्यम से जारी किया गया है।

भोले बाबा ने पत्र के जरिए व्यक्त की संवेदना

भोले बाबा ने पत्र के जरिए घटना पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। घटना पर दुख जताते हुए भोले बाबा ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। इसके साथ ही बाबा ने घटना के लिए असामाजित तत्वों को जिम्मेदार बताया है। उसने पत्र में लिखा कि असामाजिक तत्वों ने सत्संग के बाद भगदड़ मचाई है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भोले बाबा ने सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील एपी सिंह को कानूनी कारर्वाई करने के लिए अधिकृत किया है। इसके साथ ही उसके पत्र में घटना वाले दिन क्या हुआ था ये भी बताया। उसने लिखा कि मैं 2 जुलाई को गांव फुलारी, सिकंदराराऊ, हाथरस में आयोजित समागम समाप्त होने के बाद वहा से निकल चुका था और घटना मेरे जाने के काफी समय बाद हुई।

भोले बाबा के पास करोड़ों की संपत्ति

वहीं, घटना के बाद भोले बाबा को लेकर नए-नए खुलासे हुए है। कहा जा रहा है कि बाबा अपने भक्तों से एक भी पैसा दान नहीं लेता है। वहीं अब वह करोड़ों की संपत्ति का मालिक बताया जा रहा है। उसके पास 100 करोड़ रुपए से अधिक के आश्रम और जमीनें है। उसके पास 25 से 30 लग्जरी कारों का काफिला है और वह खुद फॉर्च्यूनर से चलता है। मैनपुरी में उसका आलीशान आश्रम और 80 सेवादार हैं। यह आश्रम करीब 21 बीघा में फैला हुआ है। यहां के 6 कमरे बाबा और उसकी पत्नी के के लिए रिजर्व है। जहां वह शान-ओ-शौकत की जिंदगी जी रहा है।

80 हजार लोगों की अनुमति, पहुंचे ढाई लाख लोग

बता दें कि हाथरस में 2 जुलाई को भोले बाबा ने सत्संग किया था। सत्संग के लिए 80 हजार लोगों के शामिल होने की अनुमति ली गई थी, लेकिन वहां ढाई लाख लोग पहुंच गए। भोले बाबा के पैरों की धूल लेने के लिए महिलाएं टूट पड़ी। इस दौरान भगदड़ मच गई। लोग गिर गए और भीड़ उन्हें रौंदते हुए भागती रही। इस भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल है। वहीं, पुलिस ने सत्संग के आयोजक समेत 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन एफआईआर में बाबा का नाम नहीं है। घटना के बाद से भोले बाबा गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसके मैनपुरी आश्रम (Mainpuri Ashram) के बाहर 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बता दें कि इस सत्संग के लिए 80 हजार लोगों की परमीशन थी, लेकिन ढाई लाख के करीब लोग इसमें जुटे। वहीं यूपी पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि इस घटना में ज्यादातर मौंते सीने पर चोट के कारण हुई है। भगदड़ के दौरान लोग जमीन पर गिरे हुए लोगों को कुचलते हुए भाग रहे थे।

ये भी पढ़ें..

Bhole Baba Ashram : भोले बाबा के आश्रम में चलते हैं अपने नियम-कानून, फोटो खींचने की सख्त मनाही, रहस्यलोक है बाबा का ठिकाना

Hathras Stampede: सीएम योगी पहुंचे हाथरस, जिला अस्पताल में घायलों से की मुलाकात

Hathras Stampede Live Updates : हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ में 121 लोगों की हुई मौत, जानें आखिर कौन हैं भोले बाबा

Hathras accident : हाथरस में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या हुई 122, DGP और मुख्य सचिव घटना स्थल के लिए रवाना

Hathras News: हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़, 50 से ज्यादा लोगों की मौत, 150 से ज्यादा लोग घायल