Benefits of Shami tree: शमी के पौधे का करें दान, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

हिंदू धर्म में शमी के पौधे को पूजनीय माना गया है। माना जाता है कि शमी के पौधे की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं अगर घर में शमी का पौधा लगाया जाए तो वास्तु और ग्रह दोष से भी छुटकारा मिलlता है। 

Benefits of Shami tree: शमी के पौधे का करें दान, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Benefits of Shami tree: हिंदू धर्म में शमी के पौधे को पूजनीय माना गया है। माना जाता है कि शमी के पौधे की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं अगर घर में शमी का पौधा लगाया जाए तो वास्तु और ग्रह दोष से भी छुटकारा मिलlता है। 

शनिदोष से मिलता है छुटकारा

शमी के पौधे की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को शनि दोष से छुटकारा मिलता है। रामचरितमानस में भी शमी के पौधे के महत्व को समझाया गया है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान श्री राम और रावण के बीच जब युद्ध हुआ था उस समय युद्ध शुरू करने से पहले प्रभु श्रीराम ने शमी के पेड़ की पूजा-अर्चना की थी। जिसके बाद उन्हें विजय की प्राप्ति हुई थी। 

भगवान शिव को प्रिय है शमी का पेड़

वहीं भगवान शिव की पूजा में शमी के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को भी शमी के पत्ते अर्पित किये जाते हैं। 
वास्तु के अनुसार शमी के पौधे के पास रोजाना सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे व्यक्ति की सभी बाधाएं दूर हो जाती है। 

शमी के पौधा का दान करना से मिलता है ये लाभ

अब आप में से कुछ लोगों के जहन में ये सवाल आया होगा कि क्या शमी के पौधे का दान करना चाहिए? तो हम आपको बता दें कि हां शमी के पौधे का दान करना शुभ माना गया है।

इसका दान करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और घर में भी खुशियों का आगमन होता है। इसलिए शमी के पौधे का दान जरुर करें। ज्योतिष शास्त्र में शमी के पौधे को सोने के बराबर दान करना बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति शमी के पौधे का दान करता है। उसे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाती है। इसके अलावा शनि दोष से भी छुटकारा मिलता है। 

अगर आप शमी के पौधे का दान करने का सोच रहे है तो उसका दान शनिवार के दिन करना चाहिए।इससे व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही मनचाहे फलों की प्राप्ति भी होती है। वहीं अगर आपके किसी काम में कोई रुकावट आ रही है, तो उससे भी आपको मुक्ति मिल सकती है।

ज्योतिष शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि शमी का दान करने से व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और उस व्यक्ति को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
तो अगर आप भी शमी के पौधे का दान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए काफी कल्याणकारी साबित हो सकता है।