Akhilesh Yadav News:'वन नेशन-वन इलेक्शन पर बरसे अखिलेश यादव, रिपोर्ट को बताया भाजपाई

देश की राजनीति में इन दिनों वन-नेशन, वन इलेक्शन का मुद्दा गरमाया हुआ है। विपक्षी पार्टियां जमकर इस पर रिएक्शन दे रही हैं। और दूसरी ओर यूपी की राजनीति में भी ये मुद्दा चर्चा में है। सपा सुप्रीमो और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे एक साजिश तक कह दिया है।

Akhilesh Yadav News:'वन नेशन-वन इलेक्शन पर बरसे अखिलेश यादव, रिपोर्ट को बताया भाजपाई

Akhilesh Yadav News: देश की राजनीति में इन दिनों वन-नेशन, वन इलेक्शन का मुद्दा गरमाया हुआ है। विपक्षी पार्टियां जमकर इस पर रिएक्शन दे रही हैं। और दूसरी ओर यूपी की राजनीति में भी ये मुद्दा चर्चा में है। सपा सुप्रीमो और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे एक साजिश तक कह दिया है। इसके अलावा योगी सरकार को घेरते हुए अखिलेश यादव ने भेड़ियों के आतंक का जिक्र किया। STF का फुल फॉर्म ही बदल दिया।

अखिलेश यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यहां अखिलेश यादव ने  कहा कि जब से यूपी में भाजपा की सरकार बनी है। तभी से जानवरों का आतंक बढ़ गया है। इसके बाद अखिलेश ने भेड़ियों के आतंक का जिक्र किया और कहा कि जल्द से जल्द भेड़िए के मामले का समाधान ढूंढना चाहिए। अगर भेड़िये को पकड़ नहीं पा रहे हैं तो ठोको नीति के तहत STF को यह जिम्मेदारी देनी चाहिए।.

'वन नेशन-वन इलेक्शन बड़ी साजिश'

अखिलेश यादव ने इस दौरान वन नेशन-वन इलेक्शन पर भी बात की। अखिलेश ने कहा कि जो रिपोर्ट तैयार की गई है वो भाजपाई रिपोर्ट है। प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश ने  कहा कि ये बड़ी साजिश है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट 18 हजार 626 पेज की थी और 191 दिनों में पूरी हुई है। तो इसका मतलब रोजाना करीब 100 पेज तैयार किए गए होंगे। इस हिसाब से अगर रिपोरेट इतनी बड़ी है तो तो इस पर क्या चर्चा हुई होगी। 

अखिलेश यादव ने पीसी में STF का किया जिक्र

अखिलेश यादव ने इस प्रेस कांफ्रेंस में एक बार फिर STF का जिक्र किया। सपा सुप्रीमो ने भेड़ियों के आतंक का जिक्र करते हुए कहा कि अगर इस भेड़िए वाले मसले का हल नहीं निकल रहा तो STF को ठोकों नीति के तहत ये जिम्मेदारी सौप दी जाए। 

'सरकार को बुलडोजरी सोच से उभरना होगा'

अखिलेश यादव ने इस प्रेस कांफ्रेस में बाबा के बुल्डोजर का जिक्र भी किया। सपा प्रमुख ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है, बड़े पैमाने पर जंगल काटे जा रहे हैं। सरकार को जानवरों की समस्या से निपटने के लिए बुलडोजरी सोच से उभरना होगा। इसके बाद अखिलेश ने कहा कि पूरे यूपी में छुट्टा जानवरों की वजह से लगातार लोगों की जान जा रही है। कभी चीता, कभी तेंदुआ.. और अब भेड़िया। इन सभी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोग डरे हुए हैं। सरकार गंभीर नहीं है। अखिलेश ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों के साथ भेदभाव किया गया है। इसके साथ ही सपा ने सरकार से मांग की है कि जिन बच्चों की जान गई है, उनके परिवार को 10 लाख रुपए की मदद दी जाए। और घायलों को एक लाख रुपए की मदद देने के साथ ही पूरे इलाज का खर्च उठाया जाए। 

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने जानवरों की समस्या खत्म करने का वादा करने वालों की जवाबदेही तय करने को भी कहा। सपा प्रमुख ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भेड़िए के मुद्दे से हम लोग अलग हो जाएंगे तो हम और आप परेशान हो जाएंगे। 

योगी के भस्मासुर वाले बयान पर सपा का पलटवार 

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी के अलग-अलग जगह दिए गए बयानों का भी जिक्र किया। अखिलेश यादव ने सीएम योगी को लेकर कहा कि जो क्रोध करेगा वो योगी नहीं हो सकता। वे हमारे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि मठाधीश मुख्यमंत्री हैं। आखिर मठाधीश मुख्यमंत्री से और क्या उम्मीद करेंगे। 

भस्मासुर वाले बयान पर अखिलेश ने दिया जवाब

अखिलेश ने कहा कि जब से भाजपा हारी है तबसे उसका कुछ संतुलन गड़बड़ा गया  है। सीएम ने कहा कि सपा और कांग्रेस भस्मासुर हैं। लेकिन भाजपा ने अपने भस्मासुर को नहीं ढूंढा। अखिलेश यादव ने इस दौरान ये तक कह दिया कि यूपी की जनता नया विकास चाहती है। जनता इन्हे हटा देगी। सपा सुप्रीमो ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपने मुकदमे वापस लिए हैं। इसके साथ ही सपा सुप्रीमों ने कहा कि कितने गंभीर मुकदमे वापस लिए हैं, ये हमारे माता प्रसाद पांडेय जी जानते हैं। अगर विस्तार से सुनना है तो कहिए माइक उन्हें दे दूं। भाजपा की पहले दिन से स्ट्रेटजी है कि सपा को कैसे बदनाम किया जाए,  कहीं कोई मुस्लिम है, तो बदनाम सपा को कर दो।