Bihar News: बिहार में दबंगों ने दलित बस्ती पर किया हमला, 80 घर जलकर हुए खाक, 10 लोग गिरफ्तार

बिहार के नवादा में दलित बस्ती में आग लगा दी गई। यहां बुधवार रात करीब 8 बजे दबंगों ने 80 घरों में आग लगा दी। इस दौरान आरोपियों ने बस्ती में फायरिंग की और लोगों के साथ मारपीट भी की। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Bihar News: बिहार में दबंगों ने दलित बस्ती पर किया हमला, 80 घर जलकर हुए खाक, 10 लोग गिरफ्तार

Bihar News: बिहार (Bihar) के नवादा में दलित बस्ती में आग लगा दी गई।  यहां बुधवार रात करीब 8 बजे दबंगों ने 80 घरों में आग लगा दी। इस दौरान आरोपियों ने बस्ती में फायरिंग की और लोगों के साथ मारपीट भी की। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। गांव में 5 थानों की पुलिस तैनात की गई है। वहीं, पुलिस ने 10 लोगों को अरेस्ट किया है। जानकारी के मुताबिक, जमीनी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। 

घरों में रखा सामान जलकर राख, मवेशी भी जले

मामला बिहार के नवादा जिले (nawada district) के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ददौर में स्थित कृष्णा नगर दलित बस्ती का है। इस हादसे में कई जानवर भी जल गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस्ती के घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया था। सभी घर फूस और खपरैल के बने हुए थे।

कोर्ट में चल रहा केस

जानकारी के मुताबिक, घटना का कारण जमीनी विवाद (land dispute) है। यह जमीन बिहार सरकार (Bihar Government) की है। लेकिन इस जमीन पर दलित परिवार बस्ती बनाकर रह रहे है। वहीं इस जमीन पर भू-माफियाओं (land mafia) की नजर थी। भू-माफियां जमीन को बेच रहे हैं। वहां पर बसे लोग विरोध कर रहे है। जमीन को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। कोर्ट में विवाद की सुनवाई हो रही है। उस जमीन पर रहने वाले दलित पीड़ित परिवारों का आरोप है कि बुधवार देर शाम अचानक दबंगों ने हमला कर दिया। उनके साथ जमकर मारपीट की और फिर बस्ती के घरों में आग लगा दी। इसके साथ ही दबंगों ने फायरिंग भी की।

दबंगों ने 80 से ज्यादा घरों में लगाई आग

गांववालों ने 'प्राण बिगहा के नंदू पासवान पर आरोप लगाया है कि उसने सैकड़ों लोगों के साथ मिलकर बुधवार शाम करीब 8 बजे गांव पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने  ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। साथ ही कई ग्रामीणों के साथ मारपीट भी की। इसके बाद उन लोगों ने बस्ती के 80-85 घरों में आग लगा दी और चले गए। 

पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ग्रामीणों के बयान दर्ज कर रही है और बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। वहीं गांव में हालात पर नियंत्रण रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। 

तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

इस घटना को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejashwi Yadav) ने बिहार सरकार (Bihar Government) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार बेफ्रिक है। वहीं बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह (BJP spokesperson Arvind Singh) ने तेजस्वी को जवाब देते हुए कहा है कि इस घटना को लेकर सरकार बहुत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।