CM Yogi In Ayodhya: अयोध्या में अखिलेश यादव की पार्टी पर बरसे CM Yogi,कहा -कुत्ते की दुम की तरह सपा के गुंडे सीधे नहीं हो सकते

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा, सपा सरकार में कारसेवकों पर गोलियां चलीं। उनके हाथ रामभक्तों के खून से रंगे हैं।

CM Yogi In Ayodhya: अयोध्या में अखिलेश यादव की पार्टी पर बरसे CM Yogi,कहा -कुत्ते की दुम की तरह सपा के गुंडे सीधे नहीं हो सकते

CM Yogi In Ayodhya: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा, सपा सरकार में कारसेवकों पर गोलियां चलीं। उनके हाथ रामभक्तों के खून से रंगे हैं। इनको (सपाइयों) विवादित ढांचा प्यारा था, मगर उसे राम भक्तों ने नेस्तनाबूद कर दिया। अगर सपा का सारा कच्चा-चिट्ठा सामने आ जाए तो ये मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। 

सीएम योगी ने कही ये बात 

सीएम योगी ने आगे कहा- जैसे कुत्ते की पूंछ सीधे नहीं हो सकती, वैसे ही बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले सपा के दरिंदे ठीक नहीं हो सकते हैं। राम भक्तों के खून से जिनके हाथ सने हों, वो अयोध्या की चर्चा करते हैं, तो ताज्जुब होता है। अयोध्या में जब-जब दीप जलते हैं तो परेशानी दो लोगों को होती है। एक- सपा मुखिया। दूसरा- पाकिस्तान। इन्हें अंधेरा पसंद है, क्योंकि ये लोग अंधेरे में डकैती डालते हैं। 

100 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

सीएम योगी की मिल्कीपुर उपचुनाव से विधानसभा सीट पर जीत के बाद पहली जनसभा है। यहां सीएम ने 1000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने लोगों को आयुष्मान कार्ड भी बांटें। साथ ही पीएम आवास को चाबी लाभार्थियों की सौंपी।