Akhilesh Yadav On Bjp:साधु-संतो पर फिर से बिगड़े अखिलेश के बोल, कहा-साधु वेष में घूमते जग में धुर्त अनंत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार (19 सितंबर) को मिल्कीपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा था। वहीं, अब सीएम योगी के इस बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए ही पलटवार किया है।

Akhilesh Yadav On Bjp:साधु-संतो पर फिर से बिगड़े अखिलेश के बोल, कहा-साधु वेष में घूमते जग में धुर्त अनंत

Akhilesh Yadav On BJP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार (19 सितंबर) को मिल्कीपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो इनके सरगना को तकलीफ हो रही है। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा था कि जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही समाजवादी पार्टी के दरिंदे, जो बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, वे भी कभी ठीक नहीं हो सकते। वहीं, अब सीएम योगी के इस बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए ही पलटवार किया है।

इंसान की ‘सोच’ ही शब्द बनकर निकलती है-अखिलेश यादव 

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"अब कोई अपशब्दों का विश्व रिकॉर्ड बनाने में लगा है। इंसान की ‘सोच’ ही शब्द बनकर निकलती है। सबको सन्मति दे।" इससे पहले सपा नेता आईपी सिंह ने भी सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया था। आईपी सिंह ने कहा था कि "मुख्यमंत्री योगी जी अयोध्या में आज भी जहाँ दीप जलते हैं उसे सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव जी ने बनवाया था। जलन तो आपके कलेजे में मोदी जी और अमित शाह की वजह से हो रही है जो आपको कुर्सी से हटाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की भाषा इतनी ओछी नहीं हो सकती इससे आपके संस्कार और अशिक्षित होने का प्रमाण है"।

अखिलेश यादव ने किया X पर पोस्ट

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 24 घंटे में दूसरी बार सीएम योगी पर पलटवार करते हुए X पर लिखा- भाषा से पहचानिए असली संत महंत, साधु वेष में घूमते जग में धुर्त अनंत। इससे पहले गुरुवार रात को अखिलेश ने एक्स पर लिखा था- अब कोई अपशब्दों का विश्व रिकॉर्ड बनाने में लगा है। इंसान की 'सोच' ही शब्द बनकर निकलती है। सबको सन्मति दे।