Sri Lanka Presidential Election: आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में पहली बार हो रहा राष्ट्रपति चुनाव, कल आ सकता है रिजल्ट

श्रीलंका में आज (21 सितंबर) राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे मतदान किया जा रहा है, जो शाम 4 बजे तक किया जाएगा। मतदान खत्म होने के करीब साढ़े 3 घंटे बाद मतगणना भी शुरू हो जाएगी। लेकिन चुनाव का रिजल्ट रविवार को आएगा।

Sri Lanka Presidential Election: आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में पहली बार हो रहा राष्ट्रपति चुनाव, कल आ सकता है रिजल्ट

Sri Lanka Presidential Election:  श्रीलंका (Sri Lanka ) में आज (21 सितंबर) राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) के लिए वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे मतदान किया जा रहा है, जो शाम 4 बजे तक किया जाएगा। मतदान खत्म होने के करीब साढ़े 3 घंटे बाद मतगणना भी शुरू हो जाएगी। लेकिन चुनाव का रिजल्ट रविवार को आएगा।

38 प्रत्याशी आजमा रहें अपनी किस्मत 

2022 के आर्थिक संकट आने के बाद श्रीलंका में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में करीब 1 करोड़ 70 लाख मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए देशभर में 13,400 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति पद के लिए 38 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहें हैं। लेकिन ये मुकाबला त्रिकोणीय बताया जा रहा है। इस चुनावी लड़ाई में मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (President Ranil Wickremesinghe) को नेशनल पीपुल्स पावर (National People's Power) के अनुरा कुमारा दिसानायके (Anura Kumara Dissanayake) और समागी जन बालावेगया (Samagi Jan Balavegaya) के साजिथ प्रेमदासा (Sajith Premadasa) से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने देश को आर्थिक संकट से निकाला

विश्लेषकों के मुताबिक, 1982 के बाद से श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनावों के इतिहास में पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है। मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (President Ranil Wickremesinghe) ने देश को गंभीर आर्थिक संकट से बाहर निकालने के अपने प्रयासों की सफलता को चुनाव जीतने का आधार मान रहे हैं। वह एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे हैं।

2022 में राष्ट्रपति बने थे रानिल विक्रमसिंघे 

साल 2022 में श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। गंभीर आर्थिक संकट की वजह से भोजन और ईंधन की बड़ी कमी हो गई थी। जिसके चलते देश में महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लोगों ने तत्कालीन सरकार के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। विद्रोह इतना बढ़ा कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को 2022 में देश छोड़कर भागना पड़ा। जिसके बाद छह बार के प्रधानमंत्री और वर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (President Ranil Wickremesinghe) ने जुलाई 2022 में अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।

इस बार हो सकती है दूसरे दौर की वोटिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम टॉप-3 उम्मीदवारों की रैंकिंग के आधार पर तय होता है। अगर टॉप 3 में से किसी को पूर्ण बहुमत मिलता है तो उसे विजेता घोषित कर दिया जाता है। अगर ऐसा नहीं होता तो टॉप 3 उम्मीदवारों के बीच दूसरे दौर की वोटिंग कराई जाती है। हालांकि, श्रीलंका में अभी तक दूसरे दौर के लिए मतदान नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार दूसरे दौर की वोटिंग हो सकती है। क्योंकि इस बार कई बड़े उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को नेशनल पीपुल्स पावर गठबंधन के नेता अनुरा कुमार दिसानायके, समागी जन बालावेगया के साजिथ प्रेमदासा और श्रीलंका पोडु पेरामुना पार्टी के नमल राजपक्षे कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

राष्ट्रपति पद के लिए कड़ी टक्कर

57 वर्षीय साजिथ प्रेमदासा (Sajith Premadasa) पूर्व राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदासा (Former President Ranasinghe Premadasa) के बेटे हैं। 1993 में रणसिंघे प्रेमदासा की हत्या कर दी गई थी। वहीं, 38 वर्षीय नमल राजपक्षे पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे हैं। महिंदा राजपक्षे 10 साल 2005 से लेकर 2015 तक श्रीलंका के राष्ट्रपति रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक इस बार 55 वर्षीय अनुरा दिसानायके (Anura Dissanayake) के चुनाव जीतने की संभावना सबसे ज्यादा है। विपक्षी नेता सजित प्रेमदासा सर्वे में दूसरे स्थान पर हैं। मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे उनसे भी पीछे तीसरे नंबर पर हैं। इस रेस में पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे (Former President Mahinda Rajapaksa) के बेटे नमल राजपक्षे भी शामिल हैं। सर्वे में उनके जीतने की संभावना कम है।