Bigg boss 18:बिग बॉस 18 हुई इस खास शख्स की एंट्री, नाम सुनकर उड़ जायेंगे होश !

बिग बॉस के घर में क्या होने वाला है, कौन- कौन इस घर का सदस्य बनने वाला है। किसके साथ क्या कांड हुआ है, कौन किसके चक्कर में है। अब शो से जुड़ी जो अपडेट सामने आई है, उसने तो अलग ही बज क्रिएट कर दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मसला।

Bigg boss 18:बिग बॉस 18 हुई इस खास शख्स की एंट्री, नाम सुनकर उड़ जायेंगे होश !

Bigg Boss 18: Bigg Boss, Bigg Boss, Bigg Boss। मतलब टीवी के रिएलिटी शोज़ की बात हो और इस शो का जिक्र न किया जाए। ये तो इंपॉसिबल है। शो से जुड़ी एक ऐसी अपडेट सामने आई है कि अब लोग सोशल मीडिया पर नजर गड़ाए बैठे हैं। इस बार शो में एक AI कंटेस्टेंट्स भी आ रहा है। 'बिग बॉस 18' का पहली बार जब जिक्र हुआ, तबसे लेकर आज तक लगातार इससे जुड़ी खबरें आ रही हैं। लोग इस बात में काफी ज्यादा इंट्रेस्ट रखते हैं कि आखिर बिग बॉस के घर में क्या होने वाला है, कौन- कौन इस घर का सदस्य बनने वाला है। किसके साथ क्या कांड हुआ है, कौन किसके चक्कर में है। किसका क्या सीन चल रहा है, वगैरह वगैरह। मतलब कुल मिलाकर कहने का मतलब सिर्फ इतना है कि बिग बॉस देखने वालों के मन में चुल्ल होती है कि कि शो में शामिल किस सदस्य के साथ क्या चल रहा है। और अब शो से जुड़ी जो अपडेट सामने आई है, उसने तो अलग ही बज क्रिएट कर दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मसला।

'बिग बॉस 18' में AI की एंट्री 

'बिग बॉस 18' को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।  हर कोई शो की बात कर रहा है, शो के कंटेस्टेंट्स की बात कर रहा है। और अब अपडेट आया है कि शो में AI की दुनिया से कंटेस्टेंट लाने की तैयारी हो गई है। जैसे-जैसे शो की शुरूआत होने की तारीख पास आ रही है। वैसे- वैसे कभी कंटेस्टेंट को लेकर वहीं कभी होस्ट को लेकर अपडेट्स भी आ रही हैं। 

AI को मेकर्स ने किया अप्रोच

‘बिग बॉस 18’ में हर बार ऐसे कंटेस्टेंट्स को लाने की कोशिश होती  है जो किसी न किसी वजह से चर्चा में या यूं कहें कि कॉन्ट्रोवर्सी में रहे हैं। लेकिन इस बार मेकर्स ने AI को अप्रोच किया है। ये AI हैं सुपरस्टार नैना अवतार। ‘बिग बॉस’ से जुड़ी अपडेट देने वाले एक पेज ने ये जानकारी साझा की है। ‘बिग बॉस तक' नाम के पेज ने ट्वीट करते हुए कहा है कि बिग बॉस मेकर्स ने नैना अवतार को अप्रोच किया है। 

कौन हैं  नैना अवतार ?

नैना अवतार आखिर हैं कौन। शायद आपने ये नाम पहली बार सुना हो। तो चलिए आपको बता दें कि नैना अवतार इंडिया की पहली वर्चुअल इन्फ्लुएंसर हैं। नैना अवतार मेटा लैब्स की क्रिएटर हैं। उन्हे AI की मदद से बनाया गया है। वैसे तो उत्तर प्रदेश के  झांसी की रहने वाली हैं जो फैशन मॉडल हैं।. नैना अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई में रहती हैं। वे कई फैशन ब्रांड के साथ काम कर चुकी हैं। नैना मार्केटिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर नैना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। 

‘बिग बॉस 18’ से जुड़े कई नए नाम  

'बिग बॉस 18’ को लेकर कई अपडेट्स सामने आई हैं। फिलहाल तो यही कहा जा रहा है शो 5 अक्टूबर से ऑन एयर हो जाएगा। कुछ दिन पहले ही शो का प्रोमो भी आया है। शो की थीम समय पर बनी है। पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर पर शो आधारित होगा। और तो और शो को सलमान खान ही होस्ट करेंगे।  अब इस शो से कुछ नए नाम भी जुड़ गए हैं। जिनमें समीरा रेड्डी, मानसी श्रीवास्तव, चाहत पांडेय, सुरभि ज्योति, दीपिका आर्या, शहीर शेख, अंजलि आनंद, डॉली चायवाला, धीरज धूपर, दलजीत कौर, कनिका मान, अनीता हसनंदानी शामिल हैं।  हालांकि ये नाम अभी कंफर्म नहीं हुए हैं।

शो के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट को लेकर अफवाह  

बिग बॉस 18 के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट को लेकर भी कुछ दिन पहले कई खबरे सामने आई थी। बताया जा रहा था कि कुंडली भाग्य फेम एक्टर धीरज धूपर शो में शामिल होंगे।और वही  शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट होंगे। इसी बीच नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धीरज धूपर शो में शामिल नहीं होंगे। एक्टर के एक करीबी ने इन सभी खबरों को महज अफवाह बताया है। धीरज फिलहाल ‘रब से है दुआ’ सीरियल में नजर आ रहे हैं। खबरें थी कि धीरज धूपर शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट होंगे उन्हे पूरे 5 करोड़ का ऑफर दिया गया है। लेकिन उनके करीबी ने कहा है कि ये खबरें झूठी हैं, सिर्फ पीआर से जुड़ी बातें हैं, और कुछ नहीं।’ फिलहाल शो से जुड़ी किसी भी खबर पर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।