Weekend ka Vaar: सलमान से भिड़े गुणरत्न,कहा- ‘मेरे बोलने से बंबई चलती है'

आज बिग बॉस के घर में पहला वीकेंड का वार देखने को मिलने वाला है। इसका प्रोमो सामने आया है जो देखकर काफी मजेदार लग रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी सलमान खान हम सबको एंटरटेन करने वाले हैं। वो भी लोगों की क्लास लगाते हुए। शो के प्रोमो का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

Weekend ka Vaar: सलमान से भिड़े गुणरत्न,कहा- ‘मेरे बोलने से बंबई चलती है'

Weekend ka Vaar: आज बिग बॉस के घर में पहला वीकेंड का वार देखने को मिलने वाला है। इसका प्रोमो सामने आया है जो देखकर काफी मजेदार लग रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी सलमान खान हम सबको एंटरटेन करने वाले हैं। वो भी लोगों की क्लास लगाते हुए। शो के प्रोमो का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

गुणरत्न सदावर्ते ने लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का

शो के प्रोमो में देखने को मिलेगा कि गुणरत्न के मजाक से सलमान खान भी एंटरटेन हो रहे हैं। मेकर्स ने शो का प्रोमो रिलीज किया है जिसमें एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते फुल ऑन एंटरटेन मूड में दिखाई दे रहे हैं।शो के होस्ट सलमान खान भी गुणरत्न सदावर्ते के फैन बन गए। गुणरत्न ने अपनी हरकतों से सलमान खान की भी हंसी छुड़ा दी। वीकेंड के वार में सलमान अक्सर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते दिखाई देते हैं। 

गुणरत्न से सलमान का सवाल

बिग बॉस के सीजन 18 में आज पहली बार वीकेंड का वार देखने को मिलेगा। प्रोमो में नजर आ रहा है कि सलमान खान सदावर्ते से सवाल कर रहे हैं। सलमान खान ने सदावर्ते से पूछा कि , ‘क्या गुणरत्न से सच में सरकार डरती है? इस पर गुणरत्न अपने अंदाज में बोलते दिखे, ‘मेरे बोलने से बंबई चलती है। हर जगह मेरी चलती है क्योंकि मैं डंके की चोट पर बोलता हूं।’ इस पर सलमान खान की भी हंसी छूट पड़ी। इसके बाद सलमान खान ने बोला, ‘गुणरत्न खुश हुआ।’ गुणरत्न की डायलॉगबाजी देख सलमान खान भी खुद की हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाए। 

ऑडियंस को पसंद आ रहा है गुणरत्न का अंदाज

गुणरत्न घर में एक एंटरटेनर के तौर पर जाने जा रहे हैं। उनका मजेदार अंदाज ऑडियंस को पसंद आ रहा है। कंटेस्टेंट्स भी उनके इस अंदाज से काफी खुश रहते हैं। तेजिंदर बग्गा और गुणरत्न की दोस्ती भी लगातार मजबूत होती जा रही है। बीते शुक्रवार के एपिसोड में गुणरत्न बोलते दिखाई दिए थे, ‘मैं और बग्गा दो जिस्म हैं और एक जान।’

विवियन और चाहत के बीच तकरार की शुरू 

शो के पहले वीकेंड का वार में सलमान खान कंटेस्टेंट्स को आयना दिखाएंगे। शो के प्रोमो में विवियन डीसेना और चाहत पांडे सलमान खान के सामने ही बहस करते नजर आ रहे हैं। वहीं सलमान खान नायरा के को ये भी बताएंगे कि चाहकर भी वे नजर नहीं आ रही हैं।

अपने पुराने अंदाज में नजर आए सलमान 

शो के पहले ही वीकेंड पर सलमान खान अपने पुराने रौबीले अंदाज में ही नजर आए। वहीं सबको ये भी लग रहा था कि गुणरत्न की भी वीकेंड पर क्लास लगेगी, लेकिन वे अपने डायलॉग से सलमान खान को एंटरटेन करते दिखाई दे रहे हैं। अब किसकी क्लास लगती है और किसकी तारीफ होती है ये तो शो देखकर ही पता चल पाएगा।