Maharashtra-Jharkhand assembly elections: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज

चुनाव आयोग की आज प्रेस कांफ्रेंस हैं। इस दौरान चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा। इलेक्शन कमीशन की प्रेस कांफ्रेंस दोपहर 3:30 बजे होगी।

Maharashtra-Jharkhand assembly elections: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज

Maharashtra and Jharkhand assembly elections: चुनाव आयोग (election Commission) की आज प्रेस कांफ्रेंस हैं। इस दौरान चुनाव आयोग (election Commission) महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों (Maharashtra and Jharkhand assembly elections) की तारीखों का ऐलान करेगा। इलेक्शन कमीशन की प्रेस कांफ्रेंस दोपहर 3:30 बजे होगी। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में इस बार भी पिछले दो विधानसभा चुनावों की तरह एक चरण में मतदान हो सकता है। वहीं झारखंड में पांच चरणों में मतदान का परंपरा कायम रह सकती है। दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को पूरा हो रहा है। वहीं 5 जनवरी 2025 को झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 

महाराष्ट्र-झारखंड में पिछले 2 विधानसभा चुनाव 

महाराष्ट्र में पिछले दो बार 2014 और 2019 में एक ही चरण में इलेक्शन हो रहा है। 2014 में सभी 288 सीटों पर 15 अक्टूबर को मतदान हुआ था। वहीं 2019 में 30 नवंबर को एक चरण में वोट डाले गए थे। वहीं झारखंड में पिछले दो विधानसभा चुनाव में पांच-पांच चरणों में वोटिंग कराई गई थी। 2014 में 25 नवंबर, 2 दिसंबर, 9 दिसंबर, 14 दिसंबर और 20 दिसंबर को वोट डाले गए थे। वहीं 2019 में 30 नवंबर, 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को मतदान हुआ था। 

आगामी विधानसभा चुनाव महायुति के लिए बड़ी चुनौती 

बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति (grand alliance) यानी शिवसेना (Shiv Sena), बीजेपी (BJP) और एनसीपी अजित पवार गुट (NCP Ajit Pawar faction) की सरकार है। वहीं 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव (assembly elections) में जीत दर्ज करना महायुति के लिए बड़ी चुनौती होगी। क्योंकि 2024 लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha elections) में महाराष्ट्र की 48 सीटों में इंडिया गठबंधन (india alliance) को 30 सीटें मिली थी, जबकि एनडीए को 17 सीटें मिलीं।। इनमें बीजेपी को 9, शिवसेना को 7 और एनसीपी (NCP) को सिर्फ 1 सीट मिली थी। पिछले चुनाव के मुकाबले इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 23 सीटों का नुकसान हुआ। 2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए को 41 सीटें मिली थीं। वहीं 2014 में यह आंकड़ा 42 था। यानी 2024 में ये आंकड़ा आधे से भी कम ही रह गया। 

महाविकास अघाड़ी को 160 सीटें मिलने का अनुमान

2024 लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के आधार पर देखा जाए तो, आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी 60 सीटों के आसपास ही सिमट जाएगी। विपक्षी गठबंधन के एक सर्वे में राज्य की 288 सीटों पर महाविकास अघाड़ी को 160 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। बीजेपी के लिए मराठा आंदोलन (Maratha movement) सबसे बड़ी चुनौती है। इसके अलावा शिवसेना और एनसीपी में तोड़फोड़ के बाद उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और शरद पवार (Sharad Pawar) के साथ लोगों की हमदर्दी है।