Tiger 3 Song Released: खत्म हुई अरिजीत-सलमान की लड़ाई, टाइगर 3 की गाने में दी आवाज

बी-टाउन के मोस्ट अवेटेड फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है। और इस गाने की खासियत ये है कि इसमें बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।

Tiger 3 Song Released: खत्म हुई अरिजीत-सलमान की लड़ाई, टाइगर 3 की गाने में दी आवाज

Tiger 3 Song Released: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर आउट किया गया था। जिसके बाद आज फिल्म का पहला गाना भी रिलीज कर दिया गया हैं। गाने में सलमान और कैटरीना की जबरदस्त कैमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया हैं। इस गाने की खासियत यह है कि यह गाना बॉलीवुड के फेसम सिंगर अरीजीत सिंह ने गाया है।

कैसा है टाइगर 3 का नया गाना

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का नया गाना रिलीज हुआ है।गाने का नाम “लेके प्रभु का नाम” है। इस गाने में सलमान और कैटरीना की जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिल रही हैं। दोनो ने अपने ड़ांस मूव्स से गाने में चार चांद लगा दिये है। फिल्म के गाने को तो काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है अब देखना यह है कि यह फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती हैं।

सालों बाद सलमान के लिए अरिजीत ने गाया गाना

भाईजान और अरिजीत सिंह की लड़ाई तो हर किसी को याद होगी। साल 2014 में सलमान ने अरिजीत को अपनी फिल्मों से पूरी तरह ब्लैकलिस्ट कर दिया था। दरअसल, अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच साल 2004 में एक अवार्ड फंक्शन के दौरान बहस हो गई थी, जिसके बाद गुस्से में बौखलाए सलमान ने अपनी फिल्म से अरिजीत सिंह का गया हुआ गाना हटवा दिया था। इतना ही नही उन्हें अपनी फिल्मों से ब्लैकलिस्ट कर दिया था। हालांकि इस इंसिडेंट के बाद  अरिजीत सिंह ने माफी भी मांगी थी मगर सलमान खान ने उस वक्त अरिजीत से किसी तरह से बात करने से इंकार कर दिया था।

यूं खत्म हुई लड़ाई

सलमान और अरिजीत की लड़ाई किसी से भी छुपी नही है। इस लड़ाई के बाद सलमान की फिल्मों से अरिजीत के गाने गायब हो गए। अरिजीत और सलमान खान के फैंस के लिए गुड न्यूज है कि उनका ये झगड़ा खत्म हो गया है और अब उन्हे सलमान की फिल्मों में सिंगर की आवाज सुनने को मिलेगी। पूरे 9 सालों बाद दोनो के बाच ये विवाद खत्म हो गया है। जिसके बाद अरिजीत ने टाइगर 3 में अपनी आवाज दी है।