Ayodhya News: अयोध्या में एयर इंडिया के प्लेन में मिली बम की सूचना,बम स्क्वायड 2.30 घंटे से चेकिंग कर रहा

अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है। जानकारी मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं फ्लाइट में 139 यात्री सवार थे, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Ayodhya News: अयोध्या में एयर इंडिया के प्लेन में मिली बम की सूचना,बम स्क्वायड 2.30 घंटे से चेकिंग कर रहा

Ayodhya News:अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है। जानकारी मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं फ्लाइट में 139 यात्री सवार थे, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विमान में बम होने का मिला मैसेज

एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, प्लेन ने जब जयपुर से उड़ान भरी इसके बाद 1 मैसेज मिला कि विमान में बम है। फिलहाल अयोध्या में लैंड होने के बाद CISF के जवानों ने विमान को अपने कब्जे में ले लिया और अभी विमान के अंदर चेकिंग चल रही है। 

10 मिनट देरी से भरी थी उड़ान

मीडिया से बातचीत करने पर  फ्लाइट में सफर करने वाले जयपुर के अभिषेक ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में 139 यात्री सफर कर रहे थे। उड़ान 12.25 बजे की थी, लेकिन 10 मिनट देरी से उड़ सकी। विमान में सवार अभिषेक ने आगे कहा-  हम लोग अयोध्या में करीब 2 बजे लैंड हुए। इसके बाद करीब 30 मिनट तक नीचे नहीं उतरने दिया गया। हमें अंदर ही बैठाए रखा गया। हम लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है? क्रू स्टाफ ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। नॉर्मल अनाउंसमेंट में हमें सीट पर बैठे रहने के लिए कहा जा रहा था। इस फ्लाइट में 70% यात्री 50 साल से ज्यादा की उम्र थे। उन्हें अंदर बैठे-बैठे घुटन महसूस होने लगी थी। इसको लेकर यात्रियों ने शिकायत करनी शुरू कर दी।