Anemia in Women: प्रेगनेंसी के दौरान हो रही है खून की कमी, तो कहीं आप भी एनिमिया के शिकार तो नही!

किसी भी कारण से जब ब्लड में रेड सेल्स की कमी हो जाती है तो शरीर में कमजोरी आने लगती है और हेल्थ खराब होने लगती है। जब खून के अंदर रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है तो इसी स्थिति को एनीमिया कहा जाता है। 

Anemia in Women: प्रेगनेंसी के दौरान हो रही है खून की कमी, तो कहीं आप भी एनिमिया के शिकार तो नही!

Anemia in Women: कहते हैं कि एक महिला संपूर्ण तब होती है जब वो मां बनती है। नन्हें मेहमान के आने का आहसास ही कुछ ऐसा होता है कि महिला प्रेगनेंसी के उन नौ महीनों में कई चुनौतियों का सामना करती है फिर भी उसके चेहरे पर बस बच्चे के आने की खुशी ही झलकती है। लेकिन ये खुशी तकलीफों में उस वक्त बदल जाती है जब प्रेगनेंसी के दौरान कुछ मेडिकल इश्यूज सामने आते हैं और उनमें से एक है एनीमिया यानी खून की कमी का होना। 

कैसे होता है एनिमिया?

रेड ब्लड सेल्स यानी लाल रक्त कोशिकाओं के अंदर लाखों की संख्या में हीमोग्लोबिन मॉलेक्यूल्स होते हैं और इन्हीं मॉल्येक्यूल्स की मदद से ब्लड शरीर के अंदर मौजूद सेल्स को ऑक्सीजन की सप्लाई कर पाता है। किसी भी कारण से जब ब्लड में रेड सेल्स की कमी हो जाती है तो शरीर में कमजोरी आने लगती है और हेल्थ खराब होने लगती है। जब खून के अंदर रेड ब्लड सेल्स की कमी के कारण हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है तो इसी स्थिति को एनीमिया कहा जाता है। 

महिलाओं में खून की कमी एक गंभीर समस्या

ज्यादातर महिलाओं में अक्सर कम हिमोग्लोबिन की शिकायत रहती है जिससे कई तरह के हेल्थ इश्यूज सामने आते हैं जैसे- कमजोरी, आंखों के नीचे काले घेरे, चक्कर आना, पीरियड्स संबंधी समस्याएं, बार-बार बीमार पड़नाजो एनिमिक महिलाओं के लिए आम बात है। 

क्या है एनेमिया का प्रेगनेंसी कनेक्शन?

ज्यादातर महिलाओं के मन ये सवाल होता है कि उनका हिमोग्लोबिन हमेशा कम ही रहता है ऐसे में क्या वो मां बन सकती हैं। तो ये जान लीजिए कि हीमोग्लोबिन, आयरन और ब्लड की कमी आपके मां बनने के सपने को पूरा होने से रोक सकती है। दरअसल शरीर को पोषण देने वाला ब्लड कई अलग-अलग चीजों से मिलकर बना होता है....जैसे- रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स, प्लाज्मा, आयरन, और ऑक्सीजन 

इंटरनेशनल जरनल ऑफ करंट रिसर्च ऐंड अकेडमिक रिव्यू में पब्लिश एक रिसर्च में बताया गया है कि जो महिलाएं पर्याप्त मात्रा में आयरन रिच फूड्स का सेवन नहीं करती हैं, उनके शरीर को गर्भ धारण करने के लिए जरूरी एग बनाने में समस्या हो सकती है।

अगर एनियमिया के बाद भी किसी महिला की बॉडी सही मात्रा में एग बना पाती है तो इन एग की क्वालिटी अच्छी नहीं होती है और खराब एग क्वालिटी की समस्या के चलते प्रेग्नेंट होने की संभावना 60 प्रतिशत तक कम हो जाती है। क्योंकि ऑवल्यूशन के दौरान बने ये एग कंसीविंग की प्रक्रिया को सही तरीके से पूरा नहीं कर पाते हैं। 

एनिमिया के कारण क्यों नहीं होता गर्भ धारण?

शरीर में आयरन की कमी से रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पाते।

रेड ब्लड सेल्स की कमी से हीमोग्लोबिन का स्तर घट जाता है।

हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर की कोशिकाओं और टिश्यूज को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता।

जिससेओवरीज और यूट्रस के सेल्स को ऑवल्यूशन प्रोसेस को हेल्दी रखने में समस्या होती है।

हेल्दी ऑवल्यूशन ना होने से एग की क्वालिटी घट जाती है।

हेल्दी एग न बन पाने के कारण कंसीविंग की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती। 

और इस स्थिति में किसी भी महिला का मां बनने का सपना अधूरा रह जाता है।

एनीमिया को दूर करने के उपाय

चुकंदर का जूस पिएं

चुकंदर का जूस पीने से एनीमिया की समस्या दूर हो सकती है...चुकंदर रेड ब्लड सेल्स, हिमोग्लोबीन के निर्माण को बढ़ाता है. 

हरी सब्जियों का जूस पिएं

हरी सब्जियों से तैयार जूस भी खून की कमी को दूर करता है...साथ ही कई तरह की सब्जियों जैसे केल, ब्रोकली, पालक, में आयरन की मात्रा काफी होती है।इन्हें अपने डेली डायट में जरूर शामिल करें। 

खाएं खजूर और किशमिश

रोज सुबह नाश्ते में दो से तीन खजूर और 10-12 दाने किशमिश के खाएं। ये दोनों ही चीजेंशरीर में आयरन बढ़ाने का काम करते हैं, साथ ही ये रेड ब्लड सेल्स भी बढ़ाते हैं...

गुड़-चना खाकर बढ़ाएं आयरन

शरीर में आयरन की कमी को दूर करने का एक उपाय है गुड़ और चना...जिसे रोज अपने खाने में शामिल करें। पानी में भिगोए हुए थोड़े से चने को गुड़ के साथ खाएं गुड़ और चना में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। 

अपनी लाइफस्टाइल और डेली डायट को दुरुस्त करके एनीमिया से बचा जा सकता हैं।