The Great Indian Kapil Show : सालों बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी ने मचाया धमाल

कपिल शर्मा का फेमस शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रहा है। इसके पहले एपिसोड में नीतू कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने मिलकर हंसी का जो डोज दिया है, उसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। रणबीर कपूर ने ये तक कहा की वो अपनी बेटी राहा को भी इस शो पर जल्द लेकर आएंगे।

The Great Indian Kapil Show : सालों बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी ने मचाया धमाल

The Great Indian Kapil Show : कपिल शर्मा का फेमस शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रहा है। इसके पहले एपिसोड में नीतू कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने मिलकर हंसी का जो डोज दिया है, उसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। रणबीर कपूर ने ये तक कहा की वो अपनी बेटी राहा को भी इस शो पर जल्द लेकर आएंगे।

पहले एपिसोड ने मचाया धमाल

आपको बता दें कि कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों के बीच आ चुके है । और इस बार उन्होंने डबल सरप्राइज के साथ एंट्री मारी है , कपिल शर्मा ने इस बार अपने पुराने दोस्त सुनील ग्रोवर के साथ वापसी की है। सुनील ग्रोवर अब कपिल शर्मा के शो" द ग्रेट इंडियन कपिल शो" का हिस्सा बन चुके है। जिसका प्रीमियर शनिवार को हुआ। शो के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी का मेहमान के तौर पर स्वागत किया गया। एपिसोड में, सुनील ग्रोवर अपने लोकप्रिय चरित्र गुत्थी के रूप में लौटे। इस दौरान कपिल शर्मा के साथ उन्हें मजाक करते हुए भी देखा गया।

सुनील ग्रोवर ने ली 6 साल बाद कपिल के शो में वापसी 

इसमें दो राय नहीं है की सुनील ग्रोवर के लौटने के बाद  शो में चार चांद लगा दिये है। कपिल का उन्हें ताना मारना और सुनील का कभी इग्नोर करना या फिर जवाब देकर उनकी बोलती बंद करना ये सब मोमेंट्स फिर से लौट आऐ है। लेकिन अफसोस सुनील का एक्ट शो का हाईलाइट नहीं बन सका। गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी, रिंकू देवी के बाद सुनील अब डफली बने हैं। उनकी एट्री काफि यूनीक रही। एक बड़े से डिब्बे को गिफ्ट की तरह लाकर उन्हें पेश किया गया। बॉक्स को जब खोला गया तो सरप्राइज में सुनील ग्रोवर बाहर निकले। फिर शुरू हुआ कपिल और सुनील का एक दूसरे को ताने मारना। यहां तक सब मजेदार था। इसके बाद डफली कपूर परिवार से मिली।

शो में वापसी घर वापसी जैसा

सुनील ग्रोवर ने बताया कि उन्हें शो में वापसी, घर वापसी जैसी लग रही है क्योंकि उन्हें कपिल और उनकी टीम के साथ काम करने में मजा आता है।  बता दें कि कपिल शर्मा के शो में डॉक्टर गुलाटी के नाम से घर-घर में मशहूर सुनील और कपिल के बीच कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद सुनील ने शो तक छोड़ दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का झगड़ा एक फ्लाइट में हुआ था। वो ऑस्ट्रेलिया में एक शो खत्म करने के बाद वापस मुंबई लौट रहे थे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कपिल ने इस झगड़े में सुनील को मारा भी था।