Foods For Bones : अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, हड्डियां सालों साल रहेंगी मजबूत

शरीर की हड्डियां हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में हड्डियों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। जिसके लिये सही पोषण और जीवनशैली की अवश्यकता होती है। तो चलिये आज हम आपको खाने-पीने से जुड़ी कुछ ऐसी चीजों के बारे बताएंगे जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करेंगी।

Foods For Bones : अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, हड्डियां सालों साल रहेंगी मजबूत

Foods For Bones : शरीर की हड्डियां हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में हड्डियों (Foods for Bones Health) की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। जिसके लिये सही पोषण और जीवनशैली की अवश्यकता होती है। तो चलिये आज हम आपको खाने-पीने से जुड़ी कुछ ऐसी चीजों के बारे बताएंगे जो हमारी हड्डियों (Food for Bone Strength) को मजबूत बनाने में मदद करेंगी।

प्रोटीन युक्त चीजें खाएं (Protein Rich Food)

अपनी रोज की डायट में प्रोटीन से बनी चीजों (Protein Rich Food) को शामिल करें। जानकारी के मुताबिक प्रोटीन, कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों को स्ट्रांग बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं प्रोटीन की हेल्प से मासपेशियों का भी विकास होता है, जिससे हड्डियों को सहारा मिलता है और उसे टूटने से बचाता है। प्रोटीन के कई प्राकृतिक स्रोत हैं, जिन्हें हम अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। जैसे बीन्स, अंडे, दालें, अनाज, जैसी चीजें।

अपने खाने में कैल्सियम को शामिल करें (Calcium Rich Food)

अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं तो आपको अपनी डेली रूटीन में डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध या उससे बनीं चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। बता दें कि डेयरी प्रोडक्ट में कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा भरपूर होती है। इसके साथ ही डेयरी प्रोडक्ट में प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है। दूध कैल्शियम से भरपूर होता है, साथ ही इसमें और भी कई पोषक तत्व होते हैं।

हरी सब्जियों को भी शामिल करें (Protein Rich Veg Food)

हरी सब्जियां (Protein Rich Veg Food) जैसे पालक, मेथी, ब्रोकली, और पत्तागोभी हड्डियों के मजबूती देने में अहम भूमिका निभाते हैं। इन सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों की मरम्मत करते हैं। 

मैग्नीशियम, फास्फोरस युक्त चीजें खाएं (Magnesium Phosphorus Rich Foods)

मैग्नीशिय और फास्फोरस भी हड्डियों के विकास और उनके रखरखाव के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अल्सी के (Magnesium Phosphorus Rich Foods) बीज, कद्दू के बीज और अखरोट मैग्नीशियम और फास्फोरस के अच्छे सोर्स हैं। अगर आप भी हड्डियों से जुड़ी समस्यायों से हैं परेशान तो बताये गये ये कुछ टिप्स फॉलो करें। इसके साथ ही डेली एक्सरसाइज करें, कुछ देर धूप में बैठें।

ये भी पढ़ें..

Food For Weight Loss : फिटनेस के साथ वजन कम करने के लिए बहुत उपयोगी हैं ये 4 इंडियन फूड्स