Team India T20 World Cup Victory Celebration: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में उमड़ा जनसैलाब, बारिश के बाद भी लाखों की संख्या में पहुंचे लोग

स्टेडियम में माहौल उत्साहपूर्ण है, ढोल की गूंज और तिरंगा लहराते प्रशंसक राष्ट्रीय गौरव और खेल के प्रति उत्साह का गुणगान कर रहे हैं। हालांकि, अपने स्टार खिलाड़ियों की झलक के लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि सम्मान समारोह जो पहले शाम 7:00 बजे शुरू होना था, अब 8:00-8:30 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

Team India T20 World Cup Victory Celebration: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में उमड़ा जनसैलाब, बारिश के बाद भी लाखों की संख्या में पहुंचे लोग

Team India T20 World Cup Victory Celebration: टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम 'इंडिया का राजा रोहित शर्मा' ('King of India' Rohit Sharma) की गूंज के बीचमुंबई पहुंच चुकी है। मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में टीम इंडिया के लिए भव्य सम्मान समारोह की घड़ी की टिक-टिक के साथ इंतजार कर रही है। लोकल स्टार रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम शाम 5:30 बजे यहां पहुंच चुकी है। 

टीम इंडिया की टीशर्ट में नजर आ रहे फैंस

टी-20 वर्ल्ड चैंपियन का इस तरह का अद्भुत स्वागत न तो कभी देखा गया था और ना ही हमारे देश के अलावा कहीं और देखा जा सकता है, क्योंकि यहां क्रिकेट महज एक खेल नहीं बल्कि 'जुनून' है।चाहे दिल्ली हो या मुंबई तेज बारिश के बावजूद भी फैंस के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।

'मुंबईचा राजा रोहित शर्मा' के जयकारे से स्टेडियम गूंज उठा। मुंबई के मरीन ड्राइव पर लाखों फैंस (Lakhs of fans on Mumbai's Marine Drive) जुटे हैं। हर कोई इंडिया-इंडिया के नारे लगा रहा है। वहीं वानखेड़े स्टेडियम में भी हजारों फैंस चैंपियंस का इंतजार कर रहे हैं। 

स्टेडियम में माहौल उत्साहपूर्ण है, ढोल की गूंज और तिरंगा लहराते प्रशंसक राष्ट्रीय गौरव और खेल के प्रति उत्साह का गुणगान कर रहे हैं। हालांकि, अपने स्टार खिलाड़ियों की झलक के लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि सम्मान समारोह जो पहले शाम 7:00 बजे शुरू होना था, अब 8:00-8:30 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। 

एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए पहुंचे थे फैंस 

वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद इंडिया टीम के कप्तान रोहित शर्मा, BCCI सचिव जय शाह (BCCI Secretary Jay Shah) और प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी (President Roger Binny) ने केट काटा। उसके बाद टीम होटल ITC मौर्या के लिए रवाना हुई थी।

यहां भारतीय फैंस अपने चहेते हीरोज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।एयरपोर्ट पर भी फैंस की काफी भीड़ नजर आई। लोग अपने फेवरेट प्लेयर की झलक पाने के लिए काफी उस्तुक और बेताब नजर आएं।