Best Time To Eat Food: टाइम से खायें खाना वरना पड़ सकता है पछताना

बेटाइम खाना खाना डाइट लेना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका आप अंदाजा नही लगा सकते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक अगर आप अपना खाना टाइमली नही खातें है तो आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

Best Time To Eat Food: टाइम से खायें खाना वरना पड़ सकता है पछताना

Best Time To Eat Food: हर आदमी की बेसिक नीड हैं खाना, जिसके लिए हर दिन लोग कड़ी मसक्कत करते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को ये नहीं पता कि सिर्फ रोटी खाना काफी नहीं, वो रोटी यानी खाना कब खाया जा रहा है ये जरुरी है।  कहने का मतलब है कि 24 घंटे के दिन में हम खाना किस समय खा रहे है? क्या वो खाना खाने का सही समय है।  ज्यादातर लोगों के पास इसका कोई साइंटिफिक आइडिया नहीं है। उन्हें जब भूख लगती है वो तब खाना खा लेते हैं। कई बार तो भूख न लगने पर भी खाते हैं।लेकिन आपको बता दें कि इस तरह खाना खाना आपको लिए कितना खतरनाक हो सकता है। 

टाइमली खायें खाना

फ्रांस मे हुई एर रिसर्च के मुताबिक दिन की शुरुआत के पहले आहार को समय से न खाना आपकी कार्डियोवस्कुलर हेल्थ के लिए  6% तक खतरा बढ़ा देता है। यानी अगर कोई इंसान सुबह 5 बजे उठकर 10 बजे नाश्ता करता है तो उसे दिल की बीमारियों का खतरा 30% तक हो सकता है। वहीं अगर आप रात 9 बजे के बाद खाना खातें है तो आपको स्ट्रोक जैसी बीमारी का खतरा 28% बढ़ जाता है। इस रिसर्च में खासकर महिलाओं के लिए बताया गया है कि हेल्दी रहने के लिए उन्हें सुबह 8 बजे तक नाश्ता और रात 8 बजे तक डिनर कर लेना जरूरी है। इस समय के बाद आप चाहे जितना भी हेल्दी फूड खाएं, वो आपके शरीर को फायदा नही करेगा। 

क्या है खाने का सही टाइम

क्या आपको पता है कि खाना खाने का सही समय क्या है, और उस समय पर न खाने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं? डॉक्टर्स का मानना है कि सुबह उठने के दो घंटे के अंदर एक हेल्दी ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए। इसके अलावा लंच 11 से 12 के बीच कर लेना चाहिए। खाना खाने का ये सबसे बेस्ट टाइम होता है।

साथ ही रात का डिनर 8 बजे तक कर लेना चाहिए,  रात में जब आप खाना खाते है तो वो पचता नहीं बल्कि वो फैट बनकर आपके शरीर में स्टोर हो जाता है और इससे अपच का भी खतरा बढ़ जाता है। तो रोजाना अपने खाने के टाइम को सेट कर लें और उसी टाइम में अपना भोजन ग्रहण करें।