World teacher's day: आज है विश्व शिक्षक दिवस , जानें 5 अक्टूबर को क्यों मनाते हैं वर्ल्ड टीचर्स डे ?

भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है लेकिन दुनिया के कई अन्य देशों में इसे 5 अक्टूबर को मनाया जाता है।

World teacher's day: आज है विश्व शिक्षक दिवस , जानें 5 अक्टूबर को क्यों मनाते हैं वर्ल्ड टीचर्स डे ?

World teacher's day: जहां एक तरफ भारत में शिक्षक दिवस (teachers day in india) 5 सितंबर को मनाया जाता है वहीं दूसरी ओर दुनिया के कई देशो में 5 अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक का हमारे जीवन में बहुत ही अहम रोल होता है वो हमें जीवन के अच्छे बुरे सभी चीजों से अवगत कराते है। इस दिन को मनाने का एक मात्र मकसद जीवन में शिक्षकों के महत्व और जरूरत को याद दिलाना है और साथ ही उनके इस योगदान के लिए उनका धन्यवाद करना है।

कहां से हुई शुरुआत

संयुक्त राष्ट्र ने विश्व शिक्षक दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए साल 1994 में यूनेस्को (unesco) की सिफारिश पर लगभग 100 देशों के समर्थन देने के बाद इस बिल को पारित किया था। जिसके बाद से हर साल 05 अक्टूबर को इसके (world teachers day) मनाए जाने की शुरुआत हो गई। जिसके बाद से हर साल इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन सभी बच्चे शिक्षकों का सम्मान, धन्यवाद करने के साथ-साथ इस दिन शिक्षकों को होने वाली समस्याओं पर भी बात- विचार करते है। आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (international teachers day) विश्व के 100 से भी ज्यादा देशों में मनाया जाता है।

क्या है इस बार का थीम

हर साल यूनेस्को की तरफ से इंटरनेशनल टीचर्स डे (international teachers day) पर एक थीम रखी जाती है। जिसमें सभी देश सोच विचार कर एक- दूसरे से विचार विमर्श करके शिक्षा और शिक्षको की स्थिति में परिवर्तन लाने के विषय पर बात करते है। इस साल यानि की 2023 का थीम “शिक्षा का परिवर्तन शिक्षकों के साथ शुरू होता है”(“The transformation of education begins with teachers”)।

आपको बता दें की भारत में तो 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है वहीं कई अन्य देशों में इसे 5 अक्टूबर को  मनाया जाता है,  वहीं  ऑस्ट्रलिया में शिक्षक दिवस अक्टूबर के आखिरी शुक्रवार को मनाया जाता है।