Chaitra Navratri 2024: साल 2024 में कब है चैत्र नवरात्रि, पुराणों में क्या है महत्व?

चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की अराधना का एक बड़ा महत्व माना जाता है । चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है । साल 2024 में नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरु होंगे।

Chaitra Navratri 2024: साल 2024 में कब है चैत्र नवरात्रि, पुराणों में क्या है महत्व?

CHAITRA NAVRATRI 2024:चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की अराधना का एक बड़ा महत्व माना जाता है । चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है । मान्यताओं के अनुसार मां भगवती प्रसन्न होकर अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करती है। माना जाता है कि माता दुर्गा ने महिषासुर नामक असुर के साथ नौ दिन तक युध्द्र किया उसके बाद नवमी की रात्रि को उसका वध किया था। उस समय से देवी माता को महिषासुरमर्दिनी के नाम से भी जाना जाता है। तभी से मां दुर्गा की शक्ति को समर्पित नवरात्रि का व्रत करते हुए इनके 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। 

2024 में नवरात्रि कब से शुरु होगी ? 

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) 9 अप्रैल 2024 से शुरू होगी 17 अप्रैल 2024 तक मनाई जाएगी। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के आखिरी दो दिन बहुत ही खास माने जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अष्टमी के दिन ही देवी दुर्गा ने चंड-मुंड का संहार किया था। शास्त्रों के अनुसार नवमी को माता दुर्गा ने महिषासुर का वध कर समस्त संसार की रक्षा की थी। इसलिए ये दो दिन काफी खास माने जाते हैं।

चैत्र नवरात्रि का महत्व ?

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है। इस दौरान भक्तजन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए 9 दिनों तक व्रत करते हैं। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू नव वर्ष की शुरुआत मानी जाती है। इस दिन कई जगहों पर गुड़ी पड़वा का त्योहार भी मनाया जाता है। कहते हैं कि चैत्र नवरात्रि का व्रत व पूजन करने से मां दुर्गा अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं और उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण करती हैं।

किस दिन कौन सी माता का है दिन

9 अप्रैल 2024 – मां शैलपुत्री
10 अप्रैल 2024 – मां ब्रह्मचारिणी
11 अप्रैल 2024- मां चंद्रघंटा
12 अप्रैल 2024- मां कुष्मांडा
13 अप्रैल 2024 – मां स्कंदमाता
14 अप्रैल 2024- मां कात्यायनी
15 अप्रैल 2024- मां कालरात्रि
16 अप्रैल 2024- महागौरी
17 अप्रैल 2024- सिद्धिदात्री