New Year 2024 : जानियें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा ये साल !

साल 2024 की आगाज हो गया है, वहीं आज हम आपको बतायेंगे कि ये साल सभी राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा।

New Year 2024 : जानियें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा ये साल !

New Year 2024: आज से नये साल 2024 की शुरुआत हो गई हैं। हर कोई अपना नया साल मंगलमय होने की कामना करता है। आज हम आपको बतायेंगे कि ये साल 2024 मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए क्या कुछ नया लेकर आ रहा है। 

मेष राशि 2024

सबसे पहले बात करते है मेष राशि के जातकों के बार में, तो इन राशि वालें लोगों को वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति राशि में स्थित होने का बहुत लाभ मिलेगा। इससे उन्हें समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी और उनकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी।  कुंडली में शनि आपके एकादश भाव में रहेंगे जो आपको पक्की आमदनी प्रदान करेंगे। इसके साथ ही विदेश यात्राओं के योग बनेंगे,  हालांकि इन्ही कारणों से आपके खर्चों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। 

वृष राशि 
वृष राशि वालों के लिए वर्ष 2024 की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति द्वादश भाव में बने रहकर खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही आपका मन धर्म कर्म और अच्छे कार्यों में भी लगा रहेंगा। हालांकि 1 मई के बाद से देव गुरु बृहस्पति आपकी राशि में प्रवेश करेंगे जिसके बाद इन समस्याओं में कमी आएगी। कुंडली में भाग्य और कर्म का संबंध बनने से आपको अपने करियर में राज योग का प्रभाव भी मिलेगा।

मिथुन राशि 
वहीं बात करें अगर मिथुन राशि वालों की तो उनके वैवाहिक जीवन के लिए वर्ष  2024 काफी अच्छा रहेगा। इनकी राशि में गृहस्थ सुख में वृद्धि के योग हैं और जीवनसाथी से धन लाभ के भी योग बनेंगे। हालांकि संतान को लेकर चिंता रह सकती है और छाती के रोग परेशान करेंगे। 


कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए ये वर्ष काफी मंगलमय साहित हो सकता है। कर्क राशि वालों को इस वर्ष नौकरी में औसत परिणाम प्राप्त होंगे, क्योंकि शनि इस पूरे वर्ष आपके अष्टम भाव में रहने वाले हैं। साथ ही अष्टम भाव में शनि आपके लिए नौकरी में कुछ परेशानियां और चुनौतियां की वजह भी बन सकते हैं। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह साल लगभग हर तरह से लाभकारी हो सकता है। सिंह राशि वालों को इस  वर्ष  आमदनी के नए स्तोत्र मिलेंगे। उनकी कुंडली में शनि सातवें भाव में विराजमान होंगे, जिस कारण उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। इस वर्ष आपकी आमदनी में आपकी सोच से ज्यादा बढ़ोतरी होगी। 

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लि्ए करियर की दृष्टि से अच्छा साबित होगा। प्रतिस्पर्धा में आपको विजय मिलेगी। साथ ही व्यापारी वर्ग के लिए भी वर्ष की शुरुआत काफी लाभदायक रहेगी। इस साल कुछ नए संपर्क बनेंगे, जिनसे आपको लाभ मिलेगा। इन संपर्कों से व्यापार में उन्नति होगी। 

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए यह साल सामान्य सा ही रहेगा। दूसरे भाव में शुक्र और बुध मीठा बोलने वाला बनाएंगे जिससे आप अपने प्रियतम और किसी को भी अपना बनाने में सफल रहेंगे। साल के बीच-बीच में इन राशि वालों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। वहीं वैवाहिक संबंधों के लिए वर्ष की शुरुआत उत्तम रहेगी। 

वर्श्चिक राशि 

इन राशि के जातकों के लिए साल की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति, विदेश यात्रा में सफलता, शत्रुओं पर जीत और आर्थिक लाभ, इन तमात प्रकार की सुविधा मिलेंगी जैसा कि सभी चाहते हैं। साथ ही मई से गुरु का गोचर आपके व्यवसाय को बहुत अच्छा रखेगा। 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए शनि पूरे वर्ष तीसरे भाव में रहकर आपको साहस और पराक्रम देंगे। यदि धनु राशि के जातक इस वर्ष अपने आलस्य को छोड़ देंगे तो वे अपने जीवन में बहुत कुछ प्राप्त कर पाएंगे। राहु पूरे वर्ष आपके चौथे और केतु दशम भाव में बने रहेंगे जिससे करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों की कुंडली में शनि दूसरे भाव में पूरे वर्ष बने रहने के कारण आर्थिक रूप से आपको मजबूत बनायेंगे। इस राशि के लोग इस वर्ष  चुनौतियों से डरेंगे नहीं और बल्कि उनका डटकर सामना करेंगे। साथ ही इस राशि वालों के प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों की राशि में स्वामी शनि पूरे वर्ष बने रहेंगे। जो कि आपके लिए हर तरीके से शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस साल लोग हर काम को पूरी लगन और मेहनत से करेंगे जिससे कार्य क्षेत्र में भी अपना अच्छा स्थान बना पाएंगे। 

मीन राशि 

मीन राशि के लिए इस साल की शुरुआत अच्छ रहेगी। इस राशि के स्वामी बृहस्पति वर्ष की शुरुआत से ही दूसरे भाव में रहेंगे और आपके धन और आपके कुटुंब की रक्षा करेंगे। आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगी जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे।