Panic Button: क्या है पैनिक बटन? कितना है कारगर, क्यों है जरूरी?

Panic Button: तमाम तरह की दुर्घटनाओं, लूटपाट, डकैती और छिनौती जैसी घटनाएं आज के समय में बहुत आम हो गई हैं। जिसके चलते सबसे ज्यादा महिलाओं को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Panic Button: क्या है पैनिक बटन? कितना है कारगर, क्यों है जरूरी?

Panic Button: भारत समेत दुनियाभर में छेड़खानी, दुष्कर्म, लूटपाट, चेन स्नैचिंग की घटनाएं आम हैं। हमेशा से ऐसी घटनाएं सबसे ज्यादा खास तौर पर महिलाओं के साथ होती आई हैं। दुनिया के कई देशों मे पैनिक बटन का इस्तेमाल किया जाता है। बसों से लेकर रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तक कई देशों मे पैनिक बटन का इस्तेमाल जरूरी है। कई राज्यों मे पैनिक बटन का इस्तेमाल जरूरी है। क्योंकि राज्य सरकारों के लिए भी इन्हें रोकना चुनौतीपूर्ण रहा है। हालांकि, टेक्नोलॉजी की मदद से ऐसी घटनाओं पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। आज हम आपको ऐसी ही टेक्नोलॉजी के बारे में बता रहे हैं। हम जिस डिवाइस (Panic Button) की बात कर रहे है उसे पैनिक बटन (Panic Button) कहा जाता है, क्या होता है पैनिक बटन, कैसे करता है ये काम आइए जान लेते हैं। 

कैसे होता है इस्तेमाल? 

अगर आप किसी कार या बस मे सवारी कर रहे हैं। तो अब से बसों और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट मे भी इसका उपयोग जरूरी होगा। बटन दबाते ही आपकी लोकेशन, डीटेल, आवाज पुलिस के कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम उस लोकेशन की सूचना उस जगह में मौजूद PRV 100 को देगा, PRV उस लोकेशन को ट्रैक करते हुए, घटना स्थल पर पहुंच जाएगी।  


अब यूपी मे भी इस्तेमाल होगा पैनिक बटन

इस नए इनोवेशन का टेस्ट उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग के अधिकारियों के समक्ष किया जा चुका है। हालांकि, यूपी से पहले दिल्ली, बंगाल, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों ने इस पैनिक बटन को मैंडेटरी कर दिया है। जनवरी 2019 में केन्द्रीय सड़क व परिवहन मंत्रालय के निर्देशों के बाद से सभी गाड़ियों में पैनिक बटन लगाना अनिवार्य कर दिया गया था। इस संबंध में सभी राज्यों को निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।