Priyanka Chopra: ‘बल्गरी ज्वेलरी’ की ब्रांड ऐंबैस्डर हैं प्रियंका इवेंट में पहना 140 कैरेट का डायमंड नेकलेस

बॉलीवुड की देसी गर्ल से इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में है। तो वहीं सोशल मीडिया पर भी प्रियंका इन दिनों खूब ट्रेंड कर रही हैं।और इसकी वजह है बल्गरी ब्रांड का 140 कैरेट का डायमंड नेकलेस..जिसे प्रियंका ने बल्गरी ज्वेलरी ब्रांड की 140वीं एनिवर्सरी के मौके पर पहना था। आज हम आपको बताएंगे कि प्रियंका के नेकलेस में क्या है खास?

Priyanka Chopra: ‘बल्गरी ज्वेलरी’ की ब्रांड ऐंबैस्डर हैं प्रियंका इवेंट में पहना 140 कैरेट का डायमंड नेकलेस

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल से इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में है। तो वहीं सोशल मीडिया पर भी प्रियंका इन दिनों खूब ट्रेंड कर रही हैं।और इसकी वजह है बल्गरी ब्रांड का 140 कैरेट का डायमंड नेकलेस..जिसे प्रियंका ने बल्गरी ज्वेलरी ब्रांड की 140वीं एनिवर्सरी के मौके पर पहना था। हाल ही में प्रियंका बल्गरी ज्वेलरी के एक इवेंट ('Bulgari Jewellery') में शामिल हुई थी।  जिसमें उन्होंने डायमंड नेकलेस पहना था जिसकी कीमत करीब 350 करोड़ बताई जा रही है। आज हम आपको बताएंगे कि प्रियंका के नेकलेस में क्या है खास? साथ ही ये भी बताएंगे की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कैसे बन गईं इंटरनेंशनल स्टार।

140 कैरेट डायमंड वाले नेकलेस में क्या है खास

प्रियंका के करोड़ों के जिस नेकलेस ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है वो बल्गरी ब्रांड का सबसे ज्यादा कीमत वाला नेकपीस है। इस सर्पेंटी एटर्ना नेकपीस को 20 कैरेट वाले 7 पियर शेप डायमंड ड्रॉप के साथ ब्रांड का सबसे महंगा नेकलेस बनाया गया है। वहीं वोग की रिपोर्ट के अनुसार इस नेकलेस की कीमत करीब 358 करोड़ रुपए है। इस नेकपीस को 2 हजार 800 घंटे में सबसे बेहतरीन सुनारों ने तैयार किया है।

‘बल्गरी ज्वेलरी’की ब्रांड ऐंबैस्डर हैं प्रियंका 

बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बल्गरी ज्वेलरी की ब्रांड ऐंबैस्डर (Brand Ambassador of ‘Bulgari Jewellery’) हैं।इवेंट की तस्वीरें बल्गरी के ऑफिशयल इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट की गई हैं और तस्वीरों के साथ लिखा गया है, इटरनल ब्यूटी। ग्लोबल ब्रांड ऐंबैस्डर प्रियंका चोपड़ा एक्स्ट्रा बल्गरी ज्वेलर्स के सबसे कीमती आर्ट वर्क एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी सरपेंटी एटर्ना नेकलेस में चमकती हुईं। इस अद्भुत पीस को बनने में 2 हजार 800 घंटे लगे हैं।

शॉर्ट हेयर में नजर आईं एक्ट्रेस

बल्गरी की 140वीं एनिवर्सरी इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक एंड व्हाइट ड्रॉप शोल्डर ड्रेस के साथ अपने नए शार्ट हेयर कट में नजर आई। प्रियंका के इस लुक को देख फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हो गए।

बरेली की प्रियंका आज हैं इंटरनेशनल स्टार

यूपी के छोटे से शहर बरेली की रहने वाली प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को झारखंड में हुआ था।पिता इंडियन आर्मी में डॉक्टर थे। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के प्रियंका नेआज जो मुकाम हासिल किया है वो हर किसी के बस की बात नहीं। वो अपने फैशन सेंस, बेबाक अंदाज, शानदार एक्टिंग और टैलेंट के दम पर इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं।उन्होंने साल 2000 में जबलंदन में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था तब वो महज 18 साल की थीं।अपने 24 साल के इस सफर में प्रियंका ने कई उतार चढ़ाव का सामना किया। लेकिन बावजूद इसके वो अपने मुकाम को हासिल करने के लिए डटी रहीं। 

प्रियंका के पास कई हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्में

प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म।जी ले जरा में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका, जॉन सेना और इद्रिस एल्बा स्टारर हॉलीवुड फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट और फ्रैंक ई. फ्लॉवर्स के निर्देशन में बनने वाली हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ का भी हिस्सा होंगी। साथ ही प्रियंका बैरी एवरिच की डॉक्यूमेंट्री बॉर्न हंग्री की को-प्रोड्यूसर भी हैं।बॉलीवुड में एक शानदार एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका अब हॉलीवुड में भी अपने टैलेंट की बदौलत सफलता का परचम लहरा रही है। अपने देश को गौरवान्वित कर रही हैं।