Priyanka Gandhi: दिल्ली में जमकर गरजीं प्रियंका गांधी, कहा- सत्ता की लालच में राजनीति कर रही बीजेपी

प्रियंका गांधी ने आज सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा के समर्थन में रोड शो किया।

Priyanka Gandhi: दिल्ली में जमकर गरजीं प्रियंका गांधी, कहा- सत्ता की लालच में राजनीति कर रही बीजेपी

Priyanka Gandhi: 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर छठे चरण के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। आज तमाम राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी सिलसिले में आज प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) दिल्ली में हैं। प्रियंका ने आज सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा (Congress candidate Kumari Selja) के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी कुमारी शैलजा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ लहर- प्रियंका गांधी

वहीं, इस मौके पर प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा (Haryana) में बीजेपी (BJP) के खिलाफ लहर है। लोग इनकी सत्ता के लालच की राजनीति से थक चुके हैं। इस बार बदलाव जरूर आएगा। 

बीजेपी को आम जनता की कोई परवाह नहीं- प्रियंका

बता दें कि प्रियंका गांधी का रोड शो जनता भवन रोड से शुरू होकर जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक परशुराम चौक से होते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar Chowk) चौक पर समाप्त हुआ। कांग्रेस के इस रोड शो में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने और समर्थन से प्रियंका गांधी गदगद नजर आईं। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, आज लोग महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता के लालच में अपनी राजनीति कर रही है। इन्हें आम जनता की कोई परवाह नहीं है। 

दिल्ली की सभी 7 सीटों पर 25 मई को होगा मतदान

बता दें कि प्रियंका गांधी के साथ इस रोड शो में कुमारी शैलजा और पार्टी की विधायक किरण चौधरी भी शामिल हुई। ये सभी खुले वाहन में यात्रा की। वहीं दिल्ली में प्रियंका गांधी का ये पहला राजनीतिक कार्यक्रम था। दिल्ली की सभी 7 सीटों पर 25 मई को छठे चरण में मतदान होगा।