Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में बंद मकान में रखS में हुआ धमाका, 1 छात्रा घायल कई घरों की दीवारों में आई दरार

यूपी के प्रतापगढ़ में आसपुर देवसरा थाना के रामगंज बाजार में एक घर पर धमाका हो गया। धमाका इतना भयंकर था कि मकान ढह गया। वहीं इस हादसे में एक स्कूली छात्रा घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में बंद मकान में रखS में हुआ धमाका, 1 छात्रा घायल कई घरों की दीवारों में आई दरार

Pratapgarh News: यूपी के प्रतापगढ़ में आसपुर देवसरा थाना के रामगंज बाजार में एक घर पर धमाका हो गया। धमाका इतना भयंकर था कि मकान ढह गया। वहीं इस हादसे में एक स्कूली छात्रा घायल हो गई। उसे अस्पताल (Hospital in Pratapgarh) में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस (Pratapgarh Police) जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि उस मकान में पटाखा रखा गया था जिसमें आग लगने से हादसा हुआ।

घर पर पटाखा डंप कर रखा गया

जानकारी के मुताबिक (Aspur Devsara police station) किराए के घर पर पटाखा डंप कर रखा गया था जिसमें आग लगने से जोर दार धमाका हुआ जिससे मकान में आग लग गई। घटना का सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। साथ ही  एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह (ASP East Durgesh Singh) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे वो जांच पड़ताल कर रहे। बता दें कि आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार में आलोक त्रिपाठी का घर है। वहीं नन्हे हवाई ने आलोक त्रिपाठी का एक कमरा किराए पर लिया हुआ था। उसने पटाखे डंप कर रखे थे। आज शनिवार सुबह अचानक बंद कमरे में जोरदार धमाका हुआ  जिससे कमरे की छत उड़ गई और आग लग गई।

मलबे की चपेट में आकर छात्रा हुई घायल

धमाका इतना जोर था कि मकान की छत उड़ गई जिसके उड़े मलबे की चपेट में आकर एक युवती (सृष्टि बरनवाल (20) )घायल हो गई। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस धमाके के कारण बगल के तीन चार घरों में दरारें आ गईं। इस घटना की सूचना मिलते ही फायरकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। बड़ी  मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि एडिशनल एसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की उन्होंने बताया कि जिस शख्स ने कमरा किराए पर लिया है, उसके पास आतिशबाजी का लाइसेंस है, लेकिन उसकी वैधता समाप्त (fireworks license expired) हो गई है। फिलहाल पुलिस मामलें की जांच कर रही है।