Renuka Mishra suspended: UP Police भर्ती पेपर लीक मामले में हुई बड़ी कारवाई, बोर्ड की अध्यक्ष IPS रेणुका मिश्रा को किया सस्पेंड

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामलें में बड़ी कार्रवाई हुई है। सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया है।

Renuka Mishra suspended: UP Police भर्ती पेपर लीक मामले में हुई बड़ी कारवाई, बोर्ड की अध्यक्ष IPS रेणुका मिश्रा को किया सस्पेंड

Renuka Mishra suspended: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामलें में बड़ी कार्रवाई हुई है। सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया है। उन्हें वेटिंग में रखा गया है। जिसके बाद नई जिम्मेदारी DG विजिलेंस को दी गई है। बता दें कि डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण हैं।  राजीव 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, और उन्हें अब भर्ती बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली गई है। 

60,000 से ज्यादा कांस्टेबल भर्ती पदों पर हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश में हुई पुलिस परीक्षा में 60,000 से ज्यादा कांस्टेबल भर्ती पदों के लिए 48 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। हालांकि पेपर लीक होने के बाद सीएम योगी ने परीक्षा रद्द करा दी गई थी। और कहा था कि परीक्षा 6 महीने के अंदर दोबारा से कराई जायेगी। पेपर लीक मामलें को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन हुए और उसके बाद सरकार ने भर्ती परीक्षा रद्द कर दिया।

कौन हैं IPS रेणुका

पेपर लीक मामलें में यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को निकाल दिया गया है। रेणुका 1990 बैच की आईपीएस अफसर हैं। वह उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने से पहले यूपी पुलिस का डीजीपी बनने की रेस में थीं।हालांकि वह सीनियारिटी के क्रम में 4 सीनियर आईपीएस अधिकारियों से पीछे थीं।  जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 2021 में ही उन्हें डीजी पद पर प्रमोट किया था। रेणुका को 26 जनवरी 2023 को DGs COMMENDATION DISC PLATINUM पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।