Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी-मैतेई समुदायों के बीच हुई गोलीबारी, 5 की मौत, 5 घायल

मणिपुर से लगातार हिंसा की खबरे आ रही हैं। राज्य में आज फिर हिंसा हुई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। जिरीबाम जिले में आज सुबह फायरिंग की दो अलग-अलग घटनाएं हुई। जिसमें में 5 लोगों की मौत हुई है।

Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी-मैतेई समुदायों के बीच हुई गोलीबारी, 5 की मौत, 5 घायल

Manipur Violence: मणिपुर (Manipur) से लगातार हिंसा की खबरे आ रही हैं। राज्य में आज फिर हिंसा हुई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। जिरीबाम जिले (Jiribam district) में आज सुबह फायरिंग की दो अलग-अलग घटनाएं हुई। जिसमें में 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं, इंफाल में भीड़ ने मणिपुर राइफल्स के हेडक्वार्टर (Manipur Rifles Headquarters) पर हमला कर दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 5 लोग घायल हो गए हैं।

पहाड़ी उग्रवादियों के हमले में एक की मौत

पुलिस के मुताबिक, ​​​​​​​जिरीबाम जिले में पहली घटना जिला हेडक्वार्टर से करीब सात किलोमीटर दूर हुई। संदिग्ध पहाड़ी उग्रवादियों ने एक घर पर हमला कर दिया। उग्रवादियों ने यहां एक बुजुर्ग को गोली मार दी। बुजुर्ग की पहचान कुलेंद्र सिंघा के रूप में हुई। वह घर में अकेले थे।

कुकी और मैतेई समुदायों के बीच गोलीबारी में 4 की मौत

वहीं, जिरीबाम में कुकी और मैतेई समुदायों (Kuki and Meitei communities) के बीच गोलीबारी हुई। इसमें 4 लोगों के मरने की खबर है। वहीं इलाके में सुबह से लगातार गोलीबारी की जा रही हैं। जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

इंफाल में भीड़ ने मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर पर हमला किया

दूसरी तरफ, इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट में देर रात भीड़ ने मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर (Manipur Rifles Headquarters) पर हमला किया। आक्रोशित भीड़ सुरक्षाबलों से हथियार छीनना चाहती थी। इस दौरान पुलिस ने सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने पैलेट गन से कई राउंड फायरिंग की, इसके साथ ही मॉक बम और आंसू गैस के गोले भी दागे। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों और भीड़ के बीच यह संघर्ष रातभर चलता रहा। जिसमें 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

3 मई 2023 से मणिपुर में हिंसा जारी

बता दें कि मणिपुर में 3 मई, 2023 से कुकी और मैतेई समुदाय (Kuki and Meitei communities) के बीच आरक्षण के मुद्दे को लेकर हिंसा जारी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, हिंसा में अब तक 226 लोगों की मौत हो चुकी हैं वहीं 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ कर जा चुके हैं।