Krishna Janmashtmi 2023: मथुरा में जन्माष्टमी की धूम, ISRO के वैज्ञानिकों को समर्पित की गयी इस बार की जन्माष्टमी

Krishna Janmashtmi 2023: हर साल की तरह इस बार भी मथुरा में जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर है,लेकिन इस बार की जन्माष्टमी बेहद खास होने वाली है। इस वर्ष जन्माष्टमी चंद्रयान-3 के थीम पर मनाई जायेगी।

Krishna Janmashtmi 2023: मथुरा में जन्माष्टमी की धूम, ISRO के वैज्ञानिकों को समर्पित की गयी इस बार की जन्माष्टमी

यूं तो पूरे भारत में जन्माष्टमी (Janmashtami 2023) की अलग धूम रहती है लेकिन बांके बिहारी के मथुरा की जन्माष्टमी (Janmashtami of Mathura) हर तरफ मशहूर है। हर साल की तरह  इस बार भी मथुरा में जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर है। इस बार की जन्माष्टमी बेहद खास होने वाली है। इस वर्ष जन्माष्टमी चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3)  के थीम पर मनाई जायेगी। ISRO के मिशन चंद्रयान -3 के सफल होने पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Police)के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान (Sri Krishna Birthplace) मंदिर में इस साल का जन्माष्टमी समारोह भारत के चंद्रयान-3 (India's Chandrayaan-3) मिशन में शामिल इसरो के वैज्ञानिकों (ISRO scientists) को समर्पित किया जायेगा।

विशेष स्थान ‘सोमनाथ पुष्प बांग्ला’ में करेगें निवास 

जानकारी के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने बताया है कि (ISRO CHIEF) "आईएसओपी अध्यक्ष एस. सोमनाथ (ISOP President S. Somnath) के द्वारा किये गये कार्यों को बताने के लिए कृष्ण के अस्थायी निवास का नाम 'सोमनाथ पुष्प बांग्ला'  (somnath flower bangla) रखा गया है, जिसमें भगवान कृष्ण 7 सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर मध्यरात्रि में विराजमान होंगे।"

साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार भगवान के पोशाक भी अलग तरह के होंगे। श्री कृष्ण की मूर्ति की विशेष पोशाक का नाम प्रज्ञान रोवर के नाम पर 'प्रज्ञान प्रभास' रखा गया है। जिसे बंगाल और दिल्ली के डिजाइनरों ने मिलकर बनाया है।

तैयारी में जुटा पुलिस प्रशासन 

जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई समस्या न हो, जिसके लिये पुलिस प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा है। वहीं आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) अनुपम कुलश्रेष्ठ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा कर चुकी हैं और साथ ही जिला प्रशासन को कार्यक्रम से संबंधित दिशा-निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF)  और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) बल के जवान भी तैनात किये गये हैं।