BHARAT: अब INDIA नहीं BHARAT कहिये, बदल जाएगा देश का नाम

5 सिंतबर, 2023 को भारत की प्रेसीडेंसी G-20 ने अपना नया हैंडल G-20 भारत को लॉन्च कर दिया है। जिसके बाद अब देश का नाम बदले जाने की चर्चा ज़ोरों पर है।

BHARAT: अब INDIA नहीं BHARAT कहिये, बदल जाएगा देश का नाम

BHARAT: दिल्ली में होने जा रही G-20 समिट काफी चर्चा में है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित डिनर के एक अधिकारिक निमंत्रण में प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा था। वहीं G-20 प्रेसीडेंसी के नए हैंडल G20 BHARAT को भी लॉन्च किया गया।

 जिसके बाद हर तरफ बस एक ही चर्चा हो रही है....इंडिया को भारत नाम देने की चर्चा। इतना ही नहीं इस हैंडल की लॉन्चिंग के बाद देश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार आज थोड़ा गरम ही रहा। कयास लगाए जा रहे हैं कि समिट के खत्म होने के बाद होने वाले संसद के विशेष सत्र में सरकार इस पर चर्चा भी कर सकती है। हालांकि, अभी तक ये बात साफ नहीं है कि संसद के विशेष सत्र में किन मुद्दों पर चर्चा होने वाली है।

किसने क्या कहा

इस मुद्दे के जोर पकड़ते ही इसके पक्ष और विपक्ष में बाते भी होने लगीं। महानायक अमिताभ बच्चन ने जहां एक्स पर भारत माता की जयका पोस्ट किया तो वहीं क्रिकेटर विरेंद्र सेहवाग ने पोस्ट कर लिखा कि टीम इंडिया नहीं अब ये टीम भारत है”, जिस तरह विश्व कप में हम कोहली, रोहित, बुमराह, जड्डू को सपोर्ट कर रहे हैं। ठीक उसी तरह हमारे दिलों में भारत रहे और खिलाड़ी उस जर्सी को ही पहनें जिसपर भारत लिखा हो।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि भारत की गौरवशाली परंपरा का मुकाबला अंग्रेज़ और अंग्रेज़ियत से उपजे INDIA गठबंधन के भारतीय अंग्रेज़ कैसे कर पाएंगे? भारत का प्रतिनिधित्व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के महानायक आदरणीय नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। वहीं अंग्रेज़ी और अंग्रेजियत का प्रतिनिधित्व सनातन को गाली देने में गौरव महसूस करने वाले कर रहे हैं। तो वहीं आचार्य प्रमोद ने एक्स पर भारत माता की जयके नारे के साथ पोस्ट किया।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसी मामले को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि श्री मोदी इतिहास को बिगाड़ना जारी रख सकते हैं और इंडिया यानी भारत जो राज्यों का संघ है उसे विभाजित करते रहें। आखिरकार INDIA में शामिल सभी राजनीतिक पार्टियों का मुख्य उद्देश्य भारत के अंदर सद्भाव, मैत्री, मेल-मिलाप को बनाना है