Astro Tips: जमीन पर रोजाना गिरता है दूध, तो हो जाए सावधान!

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूध को चंद्रमा का कारक माना जाता है। धार्मिक रूप से दूध का विशेष महत्व है। शकुन शास्त्र में दूध को कई शुभ और अशुभ संकेतों से जोड़ा जाता है। मान्यता है कि बार-बार दूध गिरने से देवी अन्नपूर्णा भी नाराज हो जाती हैं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि जमीन पर दूध का गिरना किन अशुभ बातों की ओर इशारा करते हैं। 

Astro Tips: जमीन पर रोजाना गिरता है दूध, तो हो जाए सावधान!

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूध को चंद्रमा का कारक माना जाता है। धार्मिक रूप से दूध का विशेष महत्व है। शकुन शास्त्र में दूध को कई शुभ और अशुभ संकेतों से जोड़ा जाता है। उबलता हुआ दूध गिरना काफी अपशकुन होता है। ऐसा माना जाता है कि चुल्हे पर चढ़ा दूध बार-बार गिरने से चंद्र दोष लगता है। साथ ही घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश होता है। मान्यता है कि बार-बार दूध गिरने से देवी अन्नपूर्णा भी नाराज हो जाती हैं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि जमीन पर दूध का गिरना किन अशुभ बातों की ओर इशारा करते हैं। 

मानसिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव

चूल्हें पर उबलता हुआ दूध बार-बार गिरने से घर के सदस्यों की मानसिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है। जमीन पर दूध का गिरना चंद्र दोष को बढ़ाता है। इसकी वजह से घर में हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है। 

परिवार में बढ़ता है कलह

गैस पर दूध उबालते समय आग का उपयोग होता है। जो कि मंगल का कारक होता है। मंगल और चंद्रमा एक-दूसरे के विपरीत माने जाते हैं। उबलता दूध अक्सर गिर जाता है तो ये परिवार में झगड़े की स्थिति पैदा करता है। चंद्रमा और मंगल के मिलने से घर में दरिद्रता आने लगती है। 

बढ़ता है आर्थिक संकट

दूध के गिरने से घर में सुख-समृद्धि में कमी आती है। दूध गिरने से घर में आर्थिक संकट बढ़ता है। अगर रोज दूध उबलकर गिर रहा है तो इसका अर्थ है कि आपके घर में वास्तु दोष है।

ऐसे में क्या करें उपाय

अगर अक्सर आपसे दूध गिर जाता है तो आपको मां अन्नपूर्णा से क्षमा मांगनी चाहिए।चंद्र दोष से बचने के लिए मोती धारण करें और चंद्र देव को जल चढ़ाएं। घर से बाहर निकलते वक्त दूध गिर जाए तो भगवान को कुछ मीठा अर्पण करने के बाद ही घर से निकलें।

तो अगर आप भी ऐसी परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं तो अब सतर्क हो जाइए और इन उपायों को जरूर करें।