Vastu tips for clock: घर में घड़ी लगाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, नही तो समय की पड़ सकती है मार!

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज का प्रभाव घर के सभी सदस्यों पर पड़ता है। घर में किसी भी प्रकार की ऐसी की चीज नही रखनी चाहिए, जिसका प्रभाव निगेटिव हो। घर में रखी घड़ी में भी एक ऊर्जा होती है जो हमारे घर पर सकारात्मक या नकारात्मक असर डालती है।

Vastu tips for clock: घर में घड़ी लगाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, नही तो समय की पड़ सकती है मार!

Vastu tips for clock: भारत मान्यताओं का देश है। यहां हर भारतीय वास्तु शास्त्र को काफी महत्व देता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज का प्रभाव घर के सभी सदस्यों पर पड़ता है। घर में किसी भी प्रकार की ऐसी की चीज नही रखनी चाहिए, जिसका प्रभाव निगेटिव हो। घर में रखी घड़ी में भी एक ऊर्जा होती है जो हमारे घर पर सकारात्मक या नकारात्मक असर डालती है। वास्तु के अनुसार घर या ऑफिस में लगाई गई घड़ी सकारात्मक उर्जा ले कर आती है। लेकिन अगर उसी घड़ी को लगाते समय आप वास्तु के नियमों का ध्यान नही रखतें है तो उससे नकारात्मक ऊर्जा आती है। माना जाता है कि गलत दिशा में घड़ी लगाने से घर के सदस्यों का भी समय खराब शुरू हो जाता है। तो आज हम आपको बतायेंगे कि घर में किस दिशा में घड़ी लगानी चाहिए। 

घर में इन जगह ना लगाएं घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को कभी भी घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर नहीं लगानी चाहिए, दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। जिस कारण घर के सदस्यों पर कई तरह की परेशानियां आती हैं।

घर के अंदर घड़ी लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि घड़ी दक्षिण दिशा में दीवार पर न लगायें।  इस दिशा में घड़ी लगाना अशुभ माना जाता है। इससे घर के सदस्यों पर  काफा बुरा प्रभाव पड़ता है। माना जाता है कि यह दिशा यम की होती है इसलिए इस दिशा को शुभ नहीं माना जाता है। 

नकारात्मकता लाती ही इस प्रकार की घड़ी

घर में कभी भी टूटी या बंद पड़ी घड़ी को नही रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी घड़ी रखने से नकारात्मकता आती है । 

अगर आपके घर में कोई घड़ी खराब हो गई है या फिर टूट गई है तो उसे भी घर के अंदर बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। 

कई लोग घर में जल्दी काम करने के लिए या बाहर जाने के लिए घड़ी का समय आगे बढ़ा देते है, ताकि वो काम समय पर कर सकें, लेकिन ऐसा नही करना चाहिए। वास्तु के अनुसार घड़ी का समय कभी भी आगे पीछे या गलत नही रखना चाहिए, ऐसा करने से व्यकित का समय भी कभी सही नही रहता है।