Meaning of mole in hand : शरीर के इन स्थानों पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, जान लें ये जरुरी बातें

हर व्यकित के शरीर पर कहीं न कहीं तिल जरुर होता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि शरीर के किस हिस्से पर तिल होने का क्या मतलब होता है।

Meaning of mole in hand : शरीर के इन स्थानों पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ,  जान लें ये जरुरी बातें

Meaning of mole in hand : हम सभी के शरीर के किसी न किसी  हिस्से पर तिल होता है। सामुद्रिक शास्त्र में तिल के अलग-अलग मतलब बताए गए हैं। हथेली के तिल के भी अलग-अलग मतलब होते है। शास्त्रों के मुताबिक हथेली पर जो तिल होते हैं वो स्थिति का शुभ या अशुभ होना दर्शाती है। जिस प्रकार वैदिक ज्योतिष में किसी की कुंडली के माध्यम से उसके भूत, भविष्य और वर्तमान की जानकारी ली जा सकती है उसी तरह सामुद्रिक शास्त्र की मदद से किसी भी व्यकित के शरीर के आकार और रंग आदि को देखकर उसके गुण, स्वभाव आदि को जाना जा सकता है।

शरीर के इन हिस्सों में तील होने का यह है संकेत

बाईं हथेली पर तिल

यदि आपका तिल बाईं हथेली के ऊपरी भाग में है तो व्यक्ति के हाथ में पैसा नहीं रुकता। ऐसा व्यक्ति बहुत खर्चीला होता है।

दाहिनी हथेली पर तिल

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक यदि तिल दाहिनी हथेली के ऊपरी भाग में होता है तो वो व्यक्ति धनवान होता है और उसे पैसे को संभालकर रखना आता है।

चंद्र पर्वत पर तिल

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति के हाथ के चंद्र पर्वत पर तिल है तो उसका मन बहुत ही चंचल होता है, इतना ही नही ऐसे लोगों की शादी में भी कई अड़चनें आती हैं।

हथेली और अंगूठे के बीच में तिल

यदि किसी व्यक्ति के हथेली और अंगूठे के बीच में तिल होता है तो ऐसा व्यक्ति कलात्मक प्रवित्ति का होता है. ऐसे व्यक्तियों का रुझान कला की ओर होता है।

भौंहों के बीच में तिल

जिन लोगों के दोनों भौंहों के बीच में तिल होता है वो व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होता है। यह लोग अपनी बुद्धि से कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं।

माथे पर तिल

माथे पर तिल का होना बहुत भाग्यशाली माना जाता है। वहीं तिल अगर स्त्री के शरीर पर बाएं भाग और पुरुष के दाएं भाग पर है तो ये काफी शुभ माना जाता है। 

बाएं गाल और नाक पर तिल

माना जाता है कि स्त्रियों के बाएं गाल पर तिल हो तो ये काफी शुभ होता है। उस को अच्छी संतान प्राप्त होती है। नाक के दाहिनी तरफ तिल कम कोशिशों के साथ अधिक लाभ देता है। जबकि बाईं तरफ का तिल अशुभ प्रभाव देता है। 

 आंख के आसपास तिल

 ज्योतिषाचार्य के अनुसार जिन व्यकितियों के बाई आंख के ठीक नीचे तिल है वे व्यक्ति कामुक स्वभाव के होते हैं। इनके जीवन साथी को इस स्वभाव का असर दिखाई देता है। वहीं एक ओर जिन लोगों की बाईं आंख की पलक पर तिल होता है वह दिमाग में बहुत तेज है।

 गाल की हड्डी पर तिल

माना जाता है कि जिन लोगों के दाहिने गाल की हड्डी पर तिल होता है, वह लोग बहुत भावुक होते हैं। जिस कारण वो कई बार कठिन परिस्थितियों में फंस जाते हैं।