INTERNATIONAL STANDARD DAY 2023 : विश्व मानक दिवस क्या है , जानें इसे क्यों मनाया जाता है ?

14 अक्तूबर को विश्व भर में विश्व मानक दिवस मनाया जाता है । इस दिन को मनाने का उद्देश्य उपभोक्ताओं, नियामकों और उद्योगों के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था के मानकीकरण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

INTERNATIONAL STANDARD DAY 2023 : विश्व मानक दिवस क्या है , जानें इसे क्यों मनाया जाता है ?

INTERNATIONAL STANDARD DAY 2023: प्रति वर्ष 14 अक्तूबर को विश्व भर में विश्व मानक दिवस मनाया जाता है । इस दिन को मनाने का उद्देश्य उपभोक्ताओं, नियामकों और उद्योगों के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था के मानकीकरण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानकीकृत माप ,टेक्नोलॉजी सहित अन्य यूनिफार्म स्टैंडर्ड पर चर्चा करने के दुनिया भर के 25 प्रतिनिधि 14 अक्टूबर 1946 को लंदन में हुई थे। 

INTERNATIONAL STANDARD DAY का इतिहास 

1956 में लंदन में 25 देशों के प्रतिनिधियों की पहली सभा को चिह्नित करने के लिए इस तारीख को चुना गया था जिन्होंने मानकीकरण की सुविधा के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन बनाने का फैसला लिया गया। आईएसओ का गठन एक साल बाद 1947 में हुआ था। हालाँकि, पहला विश्व मानक दिवस 1970 में मनाया गया था।

मानक की परिभाषा क्या है 

विश्व मानव दिवस  IEC, ITU, ISO के सदस्य देशों में विश्व मानक दिवस मनाया जाता है। मानक का अर्थ है ऐसा डॉक्यूमेंट जो विशिष्ट जानकारी प्रदान कराता है और यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी उत्पाद, सामग्री, प्रक्रिया या अन्य चीज का उपयोग लायक है। विश्व मानक दिवस पर हर साल पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, जिसमें सबसे अच्छा पोस्टर का चुनाव किया जाता है, जो हर साल अलग-अलग थीम पर बनाया जाता हैं । 

विश्व मानक दिवस 2023 थीम 

विश्व मानक दिवस के लिए 2023 की थीम "बेहतर दुनिया के लिए साझा दृष्टिकोण, अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी3) को शामिल करना।"

विश्व मानक दिवस 2023 का महत्व

यह अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू), अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) और अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल की एक संयुक्त परियोजना है। आयोग (आईईसी), जो विश्व समुदाय को मजबूत करने के लिए हर साल अभियान सफल बनाता है। हमारे रोजमर्रा के जीवन का लगभग हर पहलू मानकों से प्रभावित होता है ,जो सुनिश्चित करते हैं कि सामान और सेवाएँ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करें, जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सके और इसे सुरक्षित बनाया जा सके