लखनऊ में केजरीवाल और अखिलेश की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, संजय सिंह भी रहे मौजद

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर मोदी जी चुनाव जीतते हैं तो दो महीने में ही वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पद से हटा देंगे।

लखनऊ में केजरीवाल और अखिलेश की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, संजय सिंह भी रहे मौजद

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के पांचवें चरण के लिए चुनावी प्रचार का दौर जारी है। इंडिया गंठबंधन (India Alliance) में शामिल सियासी दलों के नेता ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे है। इस बीच जेल से निकलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुनावी प्रचार में जुट गए है। अरविंद केजरीवाल ने आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर आप नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) भी मौजद रहे। ये संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस सपा मुख्यालय पर की गई। 

अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर मोदी जी चुनाव जीतते हैं तो दो महीने में ही वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पद से हटा देंगे। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी अपने लिए नहीं बल्कि, अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं।

मोदी ने अमित शाह के रास्ते के कांटो को दूर किया- केजरीवाल 

लखनऊ के सपा कार्यालय में सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ पत्रकारों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो रिटायरमेंट की आयु 75 साल रखी गई थी। सुमित्रा महाजन (Sumitra Mahajan), मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi), लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) इसके उदाहरण हैं। अगले साल 17 सितंबर को मोदी 75 वर्ष के हो जाएंगे। मोदी ने धीरे-धीरे अमित शाह (Amit Shah) के रास्ते के कांटो को दूर कर लिया है। वसुंधरा राजे, सुमित्रा महाजन, शिवराज सिंह चौहान, डॉ. रमन सिंह को हटाया। अब केवल योगी ही बाधा हैं। उन्हें हटाया जाएगा। उन्हें मोदी हटाएंगे क्योंकि अपने बनाए नियम को वो नहीं तोड़ते। वरना लोग उन पर सवाल उठाएंगे। ये नियम उन्होंने आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को हटाने के लिए बनाए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि बीजेपी 220 सीटों से ज्यादा नहीं बढ़ेगी। राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और बंगाल में बीजेपी की सीटें कम हो रही हैं।

जनता बीजेपी को 140 सीटों के लिए तरसा देगी- अखिलेश

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने 400 पार का नारा इसलिए दिया है कि वो काफी कम सीटें जीत रहे हैं, 140 सीटें ही जीत पाएंगे। इस बार जनता उनको 140 सीटों के लिए तरसा देगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में बीजेपी को करारी हार मिलेगी। रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ आरक्षण को बचाना होगा। हारने के बाद ये झूठ का विश्वविधालय खोलेंगे।