Credit card link with google pay: जानें कैसे लिंक कर सकते हैं गूगल पे पर आप अपना क्रेडिट कार्ड

गूगल पे ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए रुपे क्रेडिट कार्ड पर बेस्ड यूपीआई पेमेंट की सुविध शुरू की है। इस नई सुविधा में अब यूजर्स भी क्रेडिट कार्ड के जरिये पेमेंट कर सकते हैं। इससे पहले आप गूगल पे से सिर्फ डेबिट कार्ड से ही पेमेंट कर सकते थे।

Credit card link with google pay: जानें कैसे लिंक कर सकते हैं गूगल पे पर आप अपना क्रेडिट कार्ड

Credit card link with google pay: गूगल पे ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए रुपे क्रेडिट कार्ड पर बेस्ड यूपीआई पेमेंट की सुविध शुरू की है। इस नई सुविधा में अब यूजर्स भी क्रेडिट कार्ड के जरिये पेमेंट कर सकते हैं। इससे पहले आप गूगल पे से सिर्फ डेबिट कार्ड से ही पेमेंट कर सकते थे। गूगल पे ने ये सुविधा National Payments Corporation of India (NPCI) की साझेदारी से यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। 

आज हम आपको बतायेंगे गूगल पे से जुड़े एक बड़े अपडेट के बारे में, और अपडेट ये है कि पेमेंट को लेकर गूगल पे ने अपने यूजर्स को सहूलियत देते हुए हर तरह के 
क्रडिट कार्ड के जरिए भी यूपीआई पेमेंट का ऑपशन दे दिया है। इससे पहले ये ऑपशन सिर्फ डेबिट कार्ड का ही था, और क्रेडिट कार्ड के लिए भी सिर्फ रूपे कार्ड का ही ऑपशन लाया गया था। लेकिन अब से  ये ऑपशन हर तरह के कार्डस पर उपलब्ध होगा। 

कैसे मिलेगी गूगल-पे पर यूपीआई सुविधा?

गूगल पे पर क्रेडिट कार्ड के पेमेंट से ग्राहकों को कई तरह की सुविधा मिलेगी। 
वो अब आसानी से किसी भी मर्चेंट को पेमेंट कर सकते हैं। डेबिट कार्ड से होने वाली पेमेंट पर एक शर्त होती थी कि पेमेंट तभी होगी जब आपके अकाउंट में पैसे होंगे। अगर आपके अकाउंट में पैसे नहीं होते हैं तब आप पेमेंट नहीं कर सकते हैं। लेकिन नए अपडेट के बाद आप कभी भी पेमेंट कर सकते हैं, यानी कि अगर आपके अकाउंट में पैसे नहीं है तब भी आप क्रेडिट कार्ड के जरिये पेमेंट कर सकते हैं। आपका पेमेंट अमाउंट आपके क्रेडिट कार्ड में जुड़ जाता है। 

क्या है क्रेडिट कार्ड लिंक करने का तरीका?

अगर आप नहीं जानते कैसे अपने कार्ड को लिंक करना है तो इसे भी आपको बता देते हैं।  
आपको अपने स्मार्टफोन में गूगल पे ऐप को ओपन करना है।
इसके बाद आप गूगल पे के होम पेज के कॉर्नर पर दिख रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको बैंक अकाउंट, रुपे क्रेडिट कार्ड, पे बिजनेस और दूसरे कार्डस का ऑपशन दिख जाएगा। जिसमें से आपको अपने कार्ड का ऑपशन सेलेक्ट करना होगा। अब आप अपने बैंक के ऑप्शन को चुनेंगे।
इसके बाद आपको कुछ डिटेल्स जैसे कार्ड का आखिरी 6 डिजिट, कार्ड की एक्सपायरी और पिन डाल कर सबमिट करना  होगा। इतना करने के बाद क्रेडिट कार्ड गूगल पे से लिंक हो जाएगा।
अब आप यूपीआई पेमेंट के लिए गूगल पे में जाकर अपने रुपे क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं।