WORLD MENOPAUSE DAY 2023 : क्या है वर्ल्ड मेनोपॉज डे, जानें इसका महत्व

हर महिला को कभी न कभी मेनोपॉज की स्मस्या से जरूर गुजरना पड़ता है। आमतौर पर महिलाओं को मिड एज में मेनोपॉज होता है। मेनोपॉज का मतलब है, कि पीरियड साइकिल का पूरी तरह बंद हो जाना।

WORLD MENOPAUSE DAY 2023 :  क्या है वर्ल्ड मेनोपॉज डे, जानें इसका महत्व

WORLD MENOPAUSE DAY 2023 : 18 अक्टूबर को हर साल दुनिया भर में वर्ल्ड मेनोपॉज डे मनाया जाता है। मेनोपॉज एक नेचुरल प्रक्रिया है, जो एक महिला के पीरियड्स और रिप्रोडक्टिव उम्र के अंत का प्रतीक है। ये कोई बीमारी नहीं है, लेकिन मेनोपॉज के दौरान और उसके बाद महिलाओं को कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

WORLD MENOPAUSE DAY क्या है

हर महिला को कभी न कभी मेनोपॉज की स्मस्या से जरूर गुजरना पड़ता है। आमतौर पर महिलाओं को मिड एज में मेनोपॉज होता है। मेनोपॉज का मतलब है, कि पीरियड साइकिल का पूरी तरह बंद हो जाना। मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जैसे लाइफ के इस फेज के बाद महिलाएं मां नहीं बन सकती हैं, सेक्सुअल लाइफ प्रभावित होने लगती है और कई बार हेल्थ पर भी इसका असर देखने को मिलता है। यही कारण है, कि मेनोपॉज को लेकर अक्सर मिड एज की ओर बढ़ रही महिलाओं में तनाव रहता है। रीपोर्टस के अनुसार, लगभग 50 फीसदी मेनोपॉज के दौरान एंग्जायटी का शिकार होती हैं । इस तरह की सिचुएशन में महिलाएं परेशान रहती हैं कि मेनोपॉज को वह कैसे हैंडल करेंगी। क्या इसका बुरा असर उसकी पर्सनल लाइफ पर भी पड़ता है? इस तरह के कई और भी सवाल मिड एज महिलाओं को परेशान करते हैं। हालांकि, इससे डील करना मुश्किल नहीं है।

मेनोपॉज एंग्जायटी के कौन-कैन से लक्षण है 

  • सिरदर्द होना और सांस लेने में तकलीफ महसूस करना
  • हाथ-पांव में हल्की कंपकंपी होना।
  • गला सूखना और सीने में दर्द का अहसास होना।
  • हृदयगति का तेज-तेज चलना।
  • पैनिक अटैक्स आना।
  • बहुत ज्यादा पसीने आना।
  • अक्सर मितली होना, थकान महसूस करना या फिर और लो फील करना।

MENOPAUSE DISEASES  में कौन-कौन सी एक्‍सरसाइज करनी चाहिए

1- डम्‍बल के साथ मूविंग स्‍क्‍वैट
इसे करने के लिए अपने दोनों हाथों के बीच में एक डम्‍बल को पकड़ लें, फिर स्‍क्‍वैट की पोजिशन में आ जाएं। अब सीधे पैर को खोलकर स्‍क्‍वैट पोजिशन में आ जाएं, फिर दूसरे पैर से इस एक्‍सरसाइज को करें। ऐसा दोनों साइड से कम से कम 10 बार जरूर करना है।

2- चेस्ट प्रेस + फ्लाई विथ डम्‍बल

इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए पीठ के बल मैट पर लेट जाएं फिर अपने घुटनों को मोड़ लें और दोनों हाथों में डम्‍बल को पकड़ लें अब अपने हाथों को सीधा ऊपर की ओर लेकर जाएं। फिर हाथों को साइड में लेकर आएं। इसके बाद अपने हाथों को नीचे लगाकर कोहनियों के बल रखें। फिर धीरे-धीरे ऊपर की तरफ लेकर जाएं। ऐसा आपको कम से कम 10 बार करना होगा।

3- रेनेगेड रो

नॉर्मल पुश-अप में हाथ जमीन पर रखते हैं। लेकिन इसमें आपको हाथों में डम्बल लेकर उन्हें फर्श पर रखना होगा। अब कोर और ग्लूट्स को टाइट करते हुए पुश-अप करें।
इसके लिए बाएं हाथ को कोहनी से मोड़कर डम्बल सहित ऊपर उठाएं और फिर उसे भी नीचे रखें। दूसरी साइड से भी ऐसा ही करें। इस एक्‍सरसाइज को भी आपको दोनों साइड से कम से कम 10 बार करना होगा।

4- साइड प्लैंक डिप्स

इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए साइड करवट से जमीन पर मैट बिछाकर लेट जाएं। अब अपने एक हाथ को कोहनी की मदद से फोल्‍ड कर लें दूसरे हाथ को सिर के पीछे रखें। अब हाथ की मदद से शरीर के नीचे के हिस्‍से को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें। फिर शरीर को नीचे की ओर लेकर आएं। ऐसा ही दूसरी साइड से भी करें।
आपको दोनों साइड से इस एक्‍सरसाइज को 10 बार करना होगा।