Stampede in Hathras Live Update : हाथरस हादसे में अबतक 121 की मौत, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद हुई भगदड़ में अब तक 116 लोगों की मौत हुई है। कई लोगों की हालत गंभीर है, इसलिए यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। 4 जिलों अलीगढ़, हाथरस, एटा और आगरा में रातभर शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ। मंगलवार देर रात हादसे में 22 लोगों के खिलाफ सिकंदराराऊ थाने में FIR दर्ज की गई।

Stampede in Hathras Live Update : हाथरस हादसे में अबतक 121 की मौत, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

Stampede in Hathras Live Update : यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के बाद हुई भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हुई है। कई लोगों की हालत गंभीर है, इसलिए यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। 4 जिलों अलीगढ़, हाथरस, एटा और आगरा में रातभर शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ। परिजन अपनों की लाश को लेकर इधर-उधर भटकते रहे। प्रशासन ने अब तक 121 मौत की पुष्टि की है। मंगलवार देर रात हादसे में 22 लोगों के खिलाफ सिकंदराराऊ थाने में FIR दर्ज की गई।

बाबा हो गया फरार

हादसे के बाद से बाबा गायब है। पुलिस रातभर उसकी तलाश में छापेमारी करती रही। पुलिस मैनपुरी में बाबा के आश्रम में पहुंची, लेकिन वहां भी बाबा नहीं मिला। मैनपुरी में आश्रम के बाहर पुलिस तैनात है। इधर, वकील गौरव द्विवेदी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में ‌PIL दायर करके हादसे की CBI जांच की मांग की है। सीएम योगी अधिकारियों से देर रात तक हादसे की रिपोर्ट लेते रहे। आज सुबह 11 बजे हाथरस के जिला अस्पताल पहुंचेंगे।

80 हजार लोगों की थी अनुमति

FIR के मुताबिक, प्रशासन ने सत्संग के लिए 80 हजार लोगों की अनुमति दी थी, लेकिन ढाई लाख लोग पहुंच गए थे। भगदड़ हुई तो सेवादार गेट पर खड़े हो गए। उन्होंने लोगों को रोक दिया। इसके बाद भीड़ खेतों में तरफ भीड़ मुड़ गई और नीचे बैठे और झुके श्रद्धालुओं को कुचलती हुई निकल गई। प्रशासन और सेवादार खड़े हुए देखते रहे। देर रात सिकंदराराऊ थाने में FIR दर्ज कराई गई। इसमें मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर का नाम है। बाकी सब अज्ञात हैं। चौंकाने वाली बात है कि इसमें मुख्य आरोपी भोले बाबा उर्फ हरि नारायण साकार का नाम ही नहीं है।

FIR में बाबा का नाम नहीं है

हाथरस भगदड़ मामले में पुलिस ने 22 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। लेकिन इसमें भोले बाबा का नाम नहीं है। मुख्य सेवादार देव प्रकाश और अन्य अज्ञात सेवादारों और आयोजकों को आरोपी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री हाथर जाएंगे 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज  हाथरस जिला अस्पताल पहुंचेंगे। यहां घायलों का हाल जानेंगे। घटना को लेकर अधिकारियों से बात करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी भी सीएम योगी के साथ जाएँगे हाथरस।

चरण रज व पैर छूने की होड़ में  हुआ हादसा

मामले की जांच में जुटे अधिकारियों के अनुसार भीड़ उस वक्त अनियंत्रित हुई थी जब वहां मौजूद श्रद्धालुओं में बाबा के चरण रज व पैर छूने की होड़ लगी गई थी। इसी वजह से एकाएक भगदड़ मच गई। इस भगदड़ की वजह से ये हादसा हुआ जिसमें अभी तक 121 लोगों की जान जा चुकी है।  जबकि कई लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनाया सख्त रुख

हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम योगी ने मंगलवार को कहा था कि हमारी सरकार इस घटना की तह में जाकर साजिशकर्ताओं और जिम्मेदारों को उचित सजा देने का काम करेगी। राज्य सरकार इस पूरी घटना की जांच करा रही है। हम इसकी तह में जाएंगे और देखेंगे कि यह हादसा है या साजिश।

ये भी पढ़ें..

Hathras Stampede Live Updates : हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ में 121 लोगों की हुई मौत, जानें आखिर कौन हैं भोले बाबा

Hathras accident : हाथरस में मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या हुई 122, DGP और मुख्य सचिव घटना स्थल के लिए रवाना

Hathras News: हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़, 50 से ज्यादा लोगों की मौत, 150 से ज्यादा लोग घायल