SP-Congress Alliance: यूपी में 11 सीटों पर सपा और कांग्रेस के बीच हुआ गठबंधन

पोस्ट के हवाले से अखिलेश ने बताया कि यूपी में आखिरकार सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया। गठबंधन के लिए 11 सीटों पर सहमति बनी है। इसी के चलते अब कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

SP-Congress Alliance: यूपी में 11 सीटों पर सपा और कांग्रेस के बीच हुआ गठबंधन

SP-Congress Alliance: बिहार में राजद-जदयू गठबंधन टूटने के बीच इंडी अलायंस के लिए उत्तर प्रदेश से एक खुशखबरी सामने आई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लोकसभा चुनाव को लेकर जानकारी दी है। इस पोस्ट के हवाले से अखिलेश ने बताया कि यूपी में आखिरकार सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया। गठबंधन के लिए 11 सीटों पर सहमति बनी है। इसी के चलते अब कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

69 सीटों पर सपा लड़ेगी चुनाव

कांग्रेस को 11 सीटें देने का साफ मतलब है कि समाजवादी पार्टी बाकी कि 80 में से 69 सीटों पर खुद चुनाव लड़गी। अखिलेश ने अपने पोस्ट में लिखा कि, कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections 2024 Today Update: आरएलडी के साथ मिल कर लोकसभा चुनाव लड़ेगी सपा

इंडिया की टीम बदलेगी इतिहास 

अखिलेश ने आगे लिखा कि, इंडिया की टीम और PDA की रणनीति इतिहास बदल देगी। बता दें कि इससे पहले, समाज वादी पार्टी और और राष्ट्रीय लोक दल में 7 सीटों पर गठबंधन हुआ था। इससे ये माना जा सकता है कि यूपी में अब इंडिया गठबंधन के तीन गुट यानी, सपा, कांग्रेस और रालोद के बीच सीट बटवांरे पर सहमति बनने के साथ ये सभी लोकसभा 2024 का चुनाव एक साथ लड़ेंगे।