Lucknow Lohia Hospital: लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

यूपी की राजधानी लखनऊ के डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार सुबह एक बड़ा ब्लास्ट हो गया। संस्थान के पुराने अस्पताल ब्लॉक के मेडिसिन वॉर्ड में अचानक एक ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। जिससे हास्पिटल में हड़कंप मच गया।

Lucknow Lohia Hospital: लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

Lucknow Lohia Hospital: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences) में सोमवार सुबह एक बड़ा ब्लास्ट हो गया। संस्थान के पुराने अस्पताल ब्लॉक के मेडिसिन वॉर्ड में अचानक एक ऑक्सीजन सिलेंडर (oxygen cylinder) फट गया। जिससे हास्पिटल में हड़कंप मच गया। इस दौरान वॉर्ड में एडमिट मरीज और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग बाहर की तरफ भागने लगे। 

ग्राउंड फ्लोर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

जानकारी के मुताबिक, ऑक्सीजन सिलेंडर में हुआ धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर तक सुनाई दी। जिसके कारण नीचे मौजूद मरीजों में भी दहशत फैल गई। डॉक्टर को दिखाने आए कई मरीज और तीमारदार बिल्डिंग से बाहर निकल कर भागने लगे। वहीं इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 

2 मिनट तक लोगों में मची अफरा तफरी 

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि धमाके के 2 मिनट बाद तक लोगों में अफरा तफरी देखने को मिली। जिसके बाद हालात सामान्य हो गए। वहीं इस धमाके में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।