New year 2024: नए साल में घर लायें ये चीजें, मिलेगी अपार सफलता

वास्तु के अनुसार नए साल में कुछ चीजों के घर में लाने से सुख समृद्धि आती है। तो इस नववर्ष अपने घर में इन 4 चाजों को अवश्य लायें।

New year 2024: नए साल में घर लायें ये चीजें, मिलेगी अपार सफलता

New year 2024: नववर्ष 2024 को आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में सभी लोगों की चाहत होती है कि नया साल उनके जीवन के लिए खुशहाली लेकर आए। जिसके लिए लोग नए साल के लिए कई तरह की चीजों को घर लाते हैं, जो उनके दैनिक जीवन के लिए काफी फलदायी होती है और घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि लाती है। यदि आप भी आने वाले नये साल में ढ़ेर सारी खुशियां और पैसा चाहते है तो इसके लिए वास्तु शास्त्र में बताई गई कुछ चीजों को अपने घर में अवश्य लायें। 

मोर पंख

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण जी को बेहद पसंद होता है। कहते है कि जिस घर में मोर पंख होता है। उस घर में मां लक्ष्मी जी वास करती हैं, तो अगर आप भी अपने घऱ में मां लक्ष्मी का वाव चाहते है तो नए साल के अवसर पर मोर पंख जरूर घर लाएं।

चांदी का कछुआ

मोर पंख के अलावा नए साल में चांदी का कछुआ खरीदना भी बेहद लाभदायी माना जाता है। वास्तु के अनुसार अगर आप नए साल में चांदी के कछुए को घर लाते हैं, तो इससे आपके घर में सुख और समृद्धि का वास होगा।साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जायेगी। वास्तु में चांदी के कछुए को शुभ माना जाता है। 

शंख

हिन्दू धर्म में शंख को पूजनीय और बेहद पवित्र माना जाता है। घर के मंदिर में एक शंख अवश्य होना चाहिए। माना जाता है कि अगर आप घर में शंख रखते हैं, तो इससे घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। तो इसलिए नए साल में शंख को घर जरूर लाएं। 

लाफिंग बुद्धा

शंख के अलावा लाफिंग बुद्धा भी काफी लकी माना जाता है। वास्‍तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर या ऑफिस में लाफिंग बुद्धा के रखते है तो इससे खुशियों का आगमन होता है और परिवार में लोगों के बीच हमेशा प्यार बना रहता है।

यदि आप नये साल में लाफिंग बुद्धा को अपने घर ला रहे हैं, तो इसे घर के ड्रॉइंग रूम के मुख्य द्वार पर रखें। वास्तु के अनुसार लाफिंग बुद्धा को सही दिशा में रखने से आपको जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।